{"_id":"698c8ffbfb6496b62c09ec32","slug":"germany-gave-hitler-india-gave-gandhi-arif-mohammad-khan-grnoida-news-c-23-1-lko1064-87568-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी ने हिटलर,भारत ने दिया गांधी : आरिफ मोहम्मद खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी ने हिटलर,भारत ने दिया गांधी : आरिफ मोहम्मद खान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा (वि)। यहां सबसे अधिक महिलाएं ही नजर आ रही हैं। शिक्षा ही समाज को सशक्त बनाती हैं। जर्मनी में सबसे अधिक पीएचडी हो रही थी। उस समय जर्मनी ने हिटलर को जन्म दिया। भारत में 1947-48 में साक्षरता दर 17 प्रतिशत से भी नीचे थी। उसके बाद भी हमने महात्मा गांधी दिए। ये बातें नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आयोजित पीजीडीएम बैच 2023-25 का दीक्षांत समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहीं। दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान के 290 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।
उन्होंने कहा कि डिग्री प्राप्त करने का नहीं, बल्कि शैक्षणिक जीवन की एक महत्वपूर्ण यात्रा के सफल समापन और व्यावसायिक जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक है। पीजीडीएम जैसे चुनौतीपूर्ण और व्यावसायिक पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण करना विद्यार्थियों के सतत परिश्रम, अनुशासन और संकल्प का परिणाम है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि लगातार छात्रों का कारवां बढ़ता जा रहा है। हम शिक्षा के साथ छात्रों को संस्कार भी दे रहे हैं जिससे देश के निर्माण में वह सहयोग कर सके। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री (संगठन) भाजपा नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, जीएनआईओटी समूह के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता, निदेशक डॉ. भूपेंद्र कुमार सोम, नीरज सिंह, महेंद्र कुमार , कुलसचिव अनिल मधवाल आदि मौजूद रहे।