फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   German Shepherd injured after being dragged by Scorpio dies

Noida News: स्कॉर्पियो से घसीटने से घायल जर्मन शेफर्ड मरा

Wed, 30 Apr 2025 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
German Shepherd injured after being dragged by Scorpio dies
बच्चे को देखकर भौंकने पर 15 दिन पहले पड़ोसी ने कुत्ते को तीन किमी तक घसीटा था
विज्ञापन


दनकौर। नई बस्ती मोहल्ला में करीब 15 दिन पहले स्कॉर्पियो में बांधकर तीन किमी तक घसीटने से घायल जर्मन शेफर्ड बुधवार को मर गया। परिवार ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
सुधीर इंदौरिया ने बताया कि 16 अप्रैल की रात उनका जर्मन शेफर्ड नस्ल का पालतू कुत्ता पड़ोस के व्यक्ति के बच्चे के पत्थर फेंकने पर भौंकने लगा था। इसी बात से गुस्साए बच्चे के पिता अमित ने स्कॉर्पियो के पीछे कुत्ते को बांधकर तीन किमी तक घसीटा था। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ उन्होंने केस दर्ज कराया था। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
घसीटने से बुरी तरह जख्मी हो गया था कुत्ता
पीड़ित का आरोप है कि कुत्ता सड़क पर घसीटने से बुरी तरह जख्मी हो गया था। उसके पंजे के अलावा शरीर का अन्य हिस्से में गंभीर चोट थी। वह रोजाना इलाज कराने पशु अस्पताल लेकर जाते थे। करीब चार साल से उसे पाल रहे थे। घटना की जानकारी होने पर कई पशु प्रेमियों ने उनसे संपर्क किया है। मंगलवार को भी मुंबई से कई लोग पहुंचे थे। उन्होंने दोनों पक्ष से बातचीत की और पीड़ित से केस वापस नहीं लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed