फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Geeta Niketan Residential School inaugurated Sanskar Kendra

Noida News: गीता निकेतन आवासीय विद्यालय द्वारा संस्कार केंद्र का किया शुभारंभ

Thu, 25 Sep 2025 02:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 25 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Geeta Niketan Residential School inaugurated Sanskar Kendra
कुरुक्षेत्र। संस्कार केंद्र का शुभारंभ करने के दौरान मुख्याति​थि सहित अन्य सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। विद्या भारती की प्रेरणा से गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र की ओर से ग्राम चुनिया फार्म में नए संस्कार केंद्र आनंद संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र हिंदू शिक्षा समिति के अंतर्गत संगठित 201वां संस्कार केंद्र बना।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि चेतराम शर्मा उपाध्यक्ष, हिंदू शिक्षा समिति एवं तरुण डोगरा विद्या भारती प्रांत सेवा संयोजक उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने विद्यालय की ओर से संस्कार केंद्र चलाए जाने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रारंभ हवन-यज्ञ से हुआ जिसमें मुख्य यजमान विद्यालय संगीत आचार्या सविता सेठ और उनका परिवार रहा। सेठ परिवार ने संस्कार केंद्र के आर्थिक सहयोग का दायित्व भी अपने कंधों पर लिया। हवन पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि चेतराम शर्मा ने वर्तमान समय में संस्कार केंद्रों की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। प्रसाद वितरण एवं जलपान की व्यवस्था केंद्र संचालिका पलविंदर शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed