फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hike in maintenance charges at Gaur Grandeur put on hold

Noida News: गौर ग्रैंड्योर में 36% मेंटेनेंस बढ़ोतरी पर लगी रोक

Sun, 23 Aug 2026 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Hike in maintenance charges at Gaur Grandeur put on hold
- अंतिम निर्णय तक पुराने शुल्क के आधार पर होगी वसूली
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-119 स्थित गौर ग्रैंड्योर सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क में 36 प्रतिशत बढ़ोतरी के मामले में निवासियों को राहत मिली है। शनिवार को डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसायटीज और चिट्स, गाजियाबाद ने आदेश जारी कर अंतिम निस्तारण तक बढ़ी हुई दरों को स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पूर्व निर्धारित दरों के आधार पर ही मेंटेनेंस शुल्क लिया जाएगा। निवासियों के मुताबिक, 122 से अधिक अपार्टमेंट मालिकों ने शिकायत कर आरोप लगाया था कि एओए ने आवश्यक प्रक्रिया और स्वीकृति के बिना शुल्क में बढ़ोतरी लागू की। उन्होंने एओए की कार्यप्रणाली और वित्तीय पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए थे। कई महीनों से बढ़े शुल्क के विरोध में शिकायतें दर्ज कराई जा रही थीं। आदेश के बाद निवासियों ने एओए से निर्देशों का पालन करने और अंतिम निर्णय तक बढ़ी दरों पर वसूली नहीं करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed