{"_id":"69fca3c4fa59e655d209a5e0","slug":"gdgsg-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-6651-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टेंपो हटाने को लेकर विवाद में हमले के आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टेंपो हटाने को लेकर विवाद में हमले के आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना सिटी। जेवर की पुरानी अनाज मंडी में बृहस्पतिवार शाम दुकान के बाहर टेंपो खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। दुकानदार भाइयों पर हमला करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुरानी अनाज मंडी निवासी गौरव जैन ने कोतवाली जेवर में दी शिकायत में बताया कि मंडी में उनकी खादी भंडार की दुकान है। शाम करीब चार बजे दुकान के सामने गौरव, उनका भाई सौरभ, उनके ताऊ का बेटा प्रवीन और दुकान पर काम करने वाला युवक महेश पुत्र पप्पू सिंह टेंपो से सामान उतार रहे थे। इसी दौरान एक सफेद आर्टिगा सवार सोनू उर्फ विक्की वहां पहुंचा और टेंपो हटाने को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसी दौरान सोनू ने अपने साथी हरिओम, श्रीगोपाल और यश को कॉल करके मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने दुकान के बाहर खड़े सौरभ, गौरव, प्रवीन और महेश को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सौरभ, गौरव और प्रवीन घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
हमले के बाद अनाजमंडी के दुकानदार एकत्र हो गए और आरोपियों पर कार्रवाई के लिए जेवर कोतवाली पहुंचे। इस दौरान पीड़ित गौरव ने जेवर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।