फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   GD defeated MPT by four wickets

Noida News: जीडी ने एमपीटी को चार विकेट से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ी

Tue, 09 Jun 2026 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
GD defeated MPT by four wickets
फोटो
विज्ञापन

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेली जा रही बिग क्रिकेट लीग

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हो रही बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन-2 में मंगलवार को गुजरात डायमंड (जीडी) ने एमपी टाइगर्स (एमपीटी) को चार विकेट से पराजित कर दिया। इस जीत से जीटी के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद मजबूत हुई है। यूपी ब्रिज स्टार्स आठ अंकों के साथ पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर चुकी है। तीसरे और चौथे स्थान के लिए सदर्न स्पार्टन्स, मुंबई मरीन, नॉर्दर्न चैलेंजर्स और एमपी टाइगर्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

अंक तालिका पर नजर डालें तो जीडी ने चार मैचों में तीन जीत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। वहीं, सदर्न स्पार्टन्स ने तीन मैचों में दो जीत दर्ज कर चार अंक हासिल किए हैं। मुंबई मरीन ने तीन मैचों में एक जीत के साथ दो अंक जुटाए हैं, जबकि नॉर्दर्न चैलेंजर्स और एमपी टाइगर्स का खाता अब तक नहीं खुल सका है। ऐसे में आगामी मुकाबले दोनों टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति वाले होंगे।
विज्ञापन


जीडी ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला
जीडी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एमपी टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए। सात रन के स्कोर पर दिलशान मुनावीरा के रूप में पहला विकेट गिर गया। इसके बाद तिलकरत्ने दिलशान और अलसाज खान ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की। तिलकरत्ने दिलशान ने 21 रन बनाए, जबकि अलसाज खान ने 68 रन और ऑलराउंडर पवन नेगी ने 34 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीडी की शुरुआत भी खराब रही। पांच रन के स्कोर पर अनुज चौधरी के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद 45 रन पर दूसरा विकेट भी गिर गया। हालांकि, कप्तान जैसल कारिया ने जिम्मेदारी दिखाते हुए 72 रन की पारी खेली। उन्हें आर्यन अंतरिक्ष का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 32 रन का योगदान दिया। इस तरह जीडी ने छह विकेट खोकर 196 रन बना लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed