{"_id":"5e39d2488ebc3ee5b6562584","slug":"gautambunagar-16-auto-mobile-company-launch-electric-vehicle-nd-concept-noida-news-noi4900384136","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो एक्सपो का आगाज आज से, पहले दिन 16 कंपनियां कांसेप्ट और इलेक्ट्रिक वाहनों को करेंगी पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो एक्सपो का आगाज आज से, पहले दिन 16 कंपनियां कांसेप्ट और इलेक्ट्रिक वाहनों को करेंगी पेश
Wed, 05 Feb 2020 06:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो-2020
- फोटो : Amar Ujala
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बुधवार से ऑटो एक्सपो-2020 का आगाज हो रहा है। पहले दिन 16 ऑटो मोबाइल कंपनियां अपने 42 वाहनों को पेश करेंगी। इसके अलावा उद्योग क्षेत्र से जुड़ीं तीन कंपनियां अपने-अपने उत्पादों और तकनीक का प्रदर्शन करेंगी। मोटर शो में आम जनता को 7 फरवरी सुबह 11 बजे से प्रवेश मिलेगा। एक्सपो के पहले दिन सुबह 7:55 से लेकर शाम 5:40 बजे तक दुनियाभर की ऑटो मोबाइल कंपनियां अपने कांसेप्ट, हाईब्रिड, इलेक्ट्रिक, बीएस-6 वाहनों को पेश करेंगी।
विज्ञापन
इस बार ऑटो एक्सपो की थीम ‘क्लीन और ग्रीन फ्यूल एनर्जी’ रखी गई है। यही कारण है कि सबसे अधिक जोर इलेक्ट्रिक वाहनों पर दिया जा रहा है। ऑटो एक्सपो में पहली बार आ रही कई स्टार्टअप कंपनियां भी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों और उनसे जुड़ी तकनीक एवं उत्पाद भी पेश कर रही हैं। 6 फरवरी को करीब 16 कंपनियां अपने 28 से अधिक वाहनों और उनसे जुड़ी तकनीक एवं उत्पाद पेश करेंगी।
विज्ञापन
पहले दिन होने वाले शो
मारुति, रेनॉ, टाटा मोटर्स, हुंडई, एमजी मोटर्स, किआ, सुजुकी मोटर साइकिल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ग्रेट वॉल मोटर्स, मर्सिडीज बेंज, फॉक्सवैगन, स्कोडा, जेबीएम, फोर्स मोटर्स, एफएडब्ल्यू (बर्ड ग्रुप), एसएमएल ईसूजू अपने वाहनों को पेश करेंगी। इसके अलावा रिलायंस जीयो, वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर, और फेसबुक टाउन में लाइव स्ट्रीमिंग का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
हॉल और पवेलियन शो के लिए तैयार
पहले दिन ऑटो शो के लिए लगभग पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। सभी पवेलियन पर वाहन खड़े कर दिए गए हैं। इनमें से जिन वाहनों का प्रदर्शन किया जाएगा, उनको ढककर कर रखा गया है। वहीं, पहले बाजार में आ चुके वाहनों को भी रखा गया है। इस दौरान मॉडल्स और अन्य कर्मी भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।
नॉलेज पार्क में होगी वाहनों की पार्किंग
नॉलेज पार्क क्षेत्र में ऑटो एक्सपो में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। यहां करीब दस हजार से अधिक वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की जाएगी। यहां से फ्री शटल चलाकर लोगों को एक्सपो तक लाया जाएगा। पार्किंग स्थल के सामने ही टिकट काउंटर भी बनाए गए हैं।