{"_id":"5e49a0018ebc3ee59e0e0b2d","slug":"gautambudhnagar-fraud-noida-news-noi4926577169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिजा शॉप की चार्ज स्लिप और पिन देख कर्मचारी करता था धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिजा शॉप की चार्ज स्लिप और पिन देख कर्मचारी करता था धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिज्जा खरीदने वालों का कार्ड और पिन देख करता था धोखाधड़ी
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी मॉल स्थित एक मशहूर पिज्जा चेन में ग्राहकों के कार्ड नंबर और भुगतान के दौरान पिन देखकर ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में पिज्जा चेन में काम करने वाले कर्मचारी आदर्श कॉलोनी गाजियाबाद निवासी अभिषेक और उसके दोस्त बिहार के सिवान निवासी अनिकेश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कई ग्राहकों के खाते से पैसे निकाल चुके थे। पिज्जा चेन के एरिया हेड की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गौड़ सिटी मॉल स्थित एक मशहूर पिज्जा चेन के एरिया हेड नितिन महाजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके ग्राहकों ने पिज्जा खरीदने के बाद उनके खाते से रुपये निकलने की शिकायत की थी। इस पर कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जांच पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि पिज्जा शॉप पर काम करने वाला कर्मचारी अभिषेक भुगतान के वक्त ग्राहकों का पिन नंबर देख लेता है। गहनता से पड़ताल की गई तो पता चला कि अभिषेक चार्ज स्लिप से ग्राहकों के कार्ड की डिटेल इकट्ठा करता था और भुगतान के समय उनका पिन नंबर देख लेता था।
बाद में वह दोनो डिटेल अपने साथी अनिकेश प्रसाद को व्हाट्स एप से भेज देता था। जो बाद में अकाउंट से पैसे निकाल लेता था। अभिषेक के मोबाइल से ग्राहकों की सीक्रेट डिटेल अपने साथी को भेजने के सबूत भी बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
ऐसे करता था धोखाधड़ी
- पिज्जा का पेमेंट करते वक्त ग्राहकों का पिन नंबर याद करता था
- चार्ज स्लिप से ग्राहक का कार्ड की डिटेल जुटाता था
- कार्ड की डिटेल और पिन नंबर अपने दोस्त को भेज देता था
- दूर बैठा दोस्त खाते की डिटेल का इस्तेमाल कर पैसे निकाल लेता था