{"_id":"5e4308888ebc3ee58e16c47f","slug":"gautambudhnagar-5-lacs-noida-news-noi491543587","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने 5 अलग-अलग मामलों में उड़ाए 5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगों ने 5 अलग-अलग मामलों में उड़ाए 5 लाख
विज्ञापन

नोएडा। साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ठगों ने महिला से चेक लेकर खाते से 3.20 लाख रुपये निकाल लिए। मैसेज आने पर महिला को ठगी का पता चला। महिला ने बैंक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रुपये देने से पहले उन्हें सूचित नहीं किया गया। 4 अन्य मामलों में पेटीएम केवाईसी और लालच देकर ठगों ने लाखों रुपये खाते से निकाल लिए। पीड़ितों ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सेक्टर-34 स्थित धवलगिरी सोसायटी निवासी नीलम ने बताया कि बीते दिनों उनके पास मारुति कंपनी से फोन आया। बताया गया कि उनके कार की वारंटी समाप्त हो रही है। इसे बरकरार रखने के लिए 1500 रुपये का चेक देना होगा। कर्मचारी घर जाकर चेक ले लेगा। इस पर नीलम ने हामी भर दी। 7 फरवरी को दोबारा उनके पास फोन आया। ठग ने बताया कि कर्मचारी आपके घर पहुंच रहा है। थोड़ी ही देर बाद एक शख्स पहुंचा। पीड़िता का कहना है कि उस शख्स ने चेक लेकर अपने पेन से 1500 रुपये लिख दिए। जिस पर बाद में उन्होंने साइन कर दिया। अगले दिन ठग ने फोन कर कहा कि कार का रजिस्ट्रेशन पति के नाम पर है। ऐसे में उनके ही नाम पर वारंटी बढ़ाई जाएगी। इसके बाद शाम 4 बजे खाते से 3.20 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। बैंक से बात की तो पता चला कि अजय प्रजापति नामक शख्स ने खाते से रुपये निकाले हैं। पीड़िता ने सोमवार को सेक्टर-24 थाने में शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि सेक्टर-24 स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में उनका खाता है। आज तक उन्होंने चेक के माध्यम से इतनी बड़ी राशि नहीं निकाली। अगर ठग ने ऐसा किया तो बैंक ने उन्हें सूचना क्यों नहीं दी। इतनी बड़ी राशि देने से पहले ग्राहक को जानकारी दी जाती है। इस मामले में बैंक भी दोषी है। जिन्होंने रुपये निकालने वाले शख्स की आईडी तक नहीं ली।
दूसरा मामला
सेक्टर-22 स्थित जी ब्लॉक निवासी संजय चक्रवर्ती ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। 6 फरवरी को उनके पास एक नंबर से फोन आया। ठग ने मोबाइल बैंकिंग ऐप का कर्मचारी बताकर कैश बैक देने का ऑफर दिया। आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया उनके फोन पे खाते से 43,197 रुपये निकल गए। पीड़ित ने तुरंत फोन पे खाता बंद किया। सेक्टर-24 थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है। पीड़ित ने पुलिस को दो मोबाइल नंबर भी मुहैया कराए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीसरा मामला
साइबर ठगों ने एक युवक के पेटीएम खाते से 74,185 रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत में सेक्टर-9 निवासी बालकृष्ण भाटिया ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। साइबर ठगों ने 10 फरवरी की रात को पेटीएम खाते से रुपये निकाल लिये। आरोपियों ने 8 बार में रुपये निकाले। सुबह मोबाइल पर मैसेज देखने के बाद वारदात का पता चला। इसके बाद उन्होंने पेटीएम खाता बंद कराया।
विज्ञापन
चौथा मामला
सेक्टर-77 स्थित एक्सप्रेस जेनिथ सोसायटी में शिवानी कौल गुड़गांव में एक हेल्थकेयर कंपनी में काम करती हैं। पति विनय कौल ने बताया कि सोमवार दोपहर पत्नी के पास फोन आया। शख्स ने ई-वॉलेट बंद होने की बात कही। केवाईसी के लिए उन्हें एक लिंक पर दिए फॉर्म को भरना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद ई-वॉलेट का इस्तेमाल कर 49,850 रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने सेक्टर-49 थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पांचवां मामला
झुंडपुरा निवासी आदित्यनाथ ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। कुछ समय पहले ओएलएक्स पर साइकिल बेचने का विज्ञापन दिया था। 10 फरवरी को एक व्यक्ति ने कॉल कर इसे खरीदने की बात कही। दोनों के बीच 2 हजार रुपये में सौदा हुआ। कॉल करने वाले ने कहा कि वह पेटीएम से भुगतान करेगा। फिर किसी परिचित को साइकिल लेने भेजेगा। आदित्य ने पेटीएम खाता नहीं होने के कारण रिश्तेदार उमेश का नंबर बता दिया। आरोपी ने उमेश के पेटीएम खाते से 8,748 रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने आरोपी के नंबर पर कॉल करके पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।