फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Independence Day 2023 Gautam Budh Nagar Traffic Police Traffic Advisory Regarding 15 August Route Diversion

स्वतंत्रता दिवस पर नोएडा में रूट डायवर्जन: दिल्ली जाने वालों को हो सकती है परेशानी, इन रास्तों पर मिलेगी सख्ती

Sat, 12 Aug 2023 12:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 12 Aug 2023 12:49 PM IST
सार

Independence Day Traffic Advisory Diversion : दिल्ली और नोएडा के बीच तीनों बॉर्डर (चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज और डीएनडी रूट) पर भारी और छोटे कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Independence Day 2023 Gautam Budh Nagar Traffic Police Traffic Advisory Regarding 15 August Route Diversion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की वजह से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक दिल्ली और नोएडा के बीच तीनों बॉर्डर (चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज और डीएनडी रूट) पर भारी और छोटे कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं, अन्य वाहनों के लिए रूट पहले की तरह चालू रहेगा।

विज्ञापन


दिल्ली में फुल ड्रेस परेड रिहर्सल और स्वतंत्रता दिवस परेड के चलते 12 अगस्त रात 10 बजे से 13 अगस्त कार्यक्रम की समाप्ति तक और 14 अगस्त रात 10 बजे से 15 अगस्त कार्यक्रम समाप्ति तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाले मालवाहक (भारी, मध्यम व हल्के) वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध रहेगा। इनके लिए अलग से रूट तय किया गया है।
विज्ञापन


यह वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल से दिल्ली जा सकेंगे। चिल्ला बॉर्डर से नोएडा और दिल्ली आने-जाने मालवाहक वाहन रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए आवागमन कर सकेंगे। इसी तरह डीएनडी से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए मालवाहक वाहनों की आवाजाही होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलिंदी कुंज से नोएडा आने-जाने वाले वाहनों का भी रूट डायवर्जन किया गया है। यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल होकर वाहन दिल्ली की तरफ जा सकेंगे। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस की दिल्ली से नोएडा आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि 15 अगस्त पर सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। दिल्ली-नोएडा सीमा पर जाम लगने से रोकने के लिए विशेष तैयारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed