Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar's second consecutive win in Kho-Kho.

Noida News: खो-खो में गौतमबुद्ध नगर की लगातार दूसरी जीत

Sat, 13 Jun 2026 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar's second consecutive win in Kho-Kho.
- सहारनपुर को 20-0 से हराकर मजबूत की दावेदारी
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। बागपत के श्री गोपीचंद महाविद्यालय में चल रही सीनियर उत्तर प्रदेश राज्य खो-खो चैंपियनशिप-2026 में गौतमबुद्ध नगर की सीनियर बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने शनिवार को सहारनपुर को 20-0 के बड़े अंतर से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी। मुकाबले में शुरुआत से ही गौतमबुद्ध नगर की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बेहतरीन तालमेल, तेज खेल और सटीक रणनीति के दम पर टीम ने सहारनपुर को कोई मौका नहीं दिया। इससे पहले टीम ने अपने पहले मुकाबले में मुजफ्फरनगर को 17-8 से हराया था।लगातार दो जीत के बाद खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन में उत्साह है। जिला खो-खो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टीम को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। टीम अब अगले मैच में जीत दर्ज कर नॉकआउट चरण में जगह पक्की करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed