फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar will learn the lesson of vaccination from Devareia

देवरिया से टीकाकरण का पाठ सीखेगा गौतमबुद्धनगर

Mon, 08 Feb 2021 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar will learn the lesson of vaccination from Devareia
नोएडा (गौरव शर्मा)। पूर्वी यूपी के देवरिया ने पिछले शुक्रवार को 100.99 प्रतिशत टीकाकरण कर बुलंदियों को छुआ। यहां सौ फीसदी से अधिक टीकाकरण का कारण यह रहा कि पूर्व में छूटे कर्मचारी भी वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे। वहीं, आधुनिकता का लबादा ओढ़े गौतमबुद्ध नगर में कोविन पोर्टल पर पंजीकृत कर्मचारी टीका लगवाने के लिए बूथों तक नहीं पहुंच सके। यहां टीकाकरण महज 49.73 प्रतिशत ही रहा। टीकाकरण में छवि धूमिल होने से परेशान स्वास्थ्य विभाग ने शासन के समक्ष खुद की साख को चमकाने के लिए ऐसे कारणों को तलाशना शुरू कर दिया है, जिनसे टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है। जांच में कई वजहें विभाग के सामने आई हैं। एक विभागीय अधिकारी ने बताया कि यदि दूसरे जिले ने अव्वल प्रदर्शन किया है तो उनसे सीख लेनी चाहिए और उसी आधार पर काम करते हुए बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की देवरिया से टीकाकरण का पाठ सीखकर टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन

टीका नहीं लगवाने के ये अहम कारण
अस्पताल और क्लीनिकों ने अधूरी सूची भेजी।
कर्मी के मोबाइल बदलने के कारण मेसेज नहीं पहुंचे।
आउट सोर्सिंग से रहे कर्मचारियों की सेवा समाप्त हुई।
दवा के प्रभाव देखने को टीकाकरण से दूरी बनाई।
शासन नाराज, डीएम लगा चुके हैं फटकार
शासन के सख्त आदेश हैं कि हर हाल में 60 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण होना चाहिए। जिले में अब तक 6 दिन टीका लगाया जा चुका है। तीन दिन प्रतिशत बेहद खराब रहा। बीते शुक्रवार को महज 49.73 प्रतिशत कर्मियों को ही वैक्सीन लगाई गई। इससे पहले भी दो दिन 49 और 52 प्रतिशत ही टीके लग पाए हैं। इससे नाराज शासन ने सीएमओ से जवाब मांगा है। वहीं, डीएम ने भी बैठक कर फटकार लगाई। अब तक टीकाकरण का कुल प्रतिशत 55 फीसदी से भी कम ही है।
विज्ञापन

नाम दर्ज नहीं करने वाले चिकित्सकों को एक और मौका
किसी कारणवश कोविन पोर्टल में नाम दर्ज कराने या सीएमओ कार्यालय को ब्योरा देने से चूके सभी सरकारी, निजी अस्पताल और क्लीनिकों को स्वास्थ्य विभाग ने एक और मौका दिया है। छूटे कर्मचारी का ब्योरा 8 फरवरी सुबह 10 से 10 फरवरी दोपहर 12 बजे तक सीएमओ कार्यालय जाकर कोविन पोर्टल पर चढ़वा सकते हैं। स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 15 फरवरी को होने वाले मॉप अप राउंड में टीका लगवा दिया जाएगा। बता दें कि पोर्टल पर नाम नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में चिकित्सक सीएमओ कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5617 कर्मियों को 11 फरवरी को लगेगा टीका
कोविन पोर्टल पर पुलिस, प्रशासन, पंचायती राज आदि समेत अब तक 18717 कर्मियों का ब्योरा दर्ज हो चुका है। इनमें से 5617 फ्रंटलाइन कर्मियों को 11 फरवरी को 22 अस्पतालों के 46 बूथों पर टीका लगाया जाएगा। इतने ही कर्मियों को 12 फरवरी को टीका लगना तय है।

कर्मी के मोबाइल बंद होने और नंबर बदलने जैसी कई वजह सामने आई हैं। इस कारण कर्मी टीका लगवाने नहीं पहुंच सके। भविष्य में इन कारणों को दूर कर टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास जारी हैं।
- डॉ. नीरज त्यागी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
जिन जिलों में टीकाकरण बेहतर हुआ है। वहां के सार्थक प्रयासों को देखा जा रहा है। जनपद में भविष्य में टीकाकरण बढ़ाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
- डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed