{"_id":"69b57be3aaec0bb189063580","slug":"gautam-buddha-nagar-to-host-womens-basketball-tournament-noida-news-c-23-1-lko1064-89973-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा गौतमबुद्ध नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
फोटो --
- 22 से 24 मार्च तक ग्रेनो में होगी प्रतियोगिता, दस जिलों की टीमें लेंगी हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सीनियर महिला वर्ग में ओपन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार गौतमबुद्ध नगर करेगा। इसमें दस जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा के केपी पांच स्थित रामाज्ञा स्कूल में 22 से 24 मार्च तक होगी।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिले से चयनित होने वाले 12 खिलाड़ियों में पीहू खन्ना, मान्या दीक्षित, रिया खन्ना, तुष्टि, प्रभुति चौधरी, पीहू देवान, अर्षा, अनिशा सिंह, अनन्या बिश्वा, अक्षिता गौतम, आलिया चौधरी, पीहू शर्मा शामिल हैं। मंजीत सिरोही टीम के कोच होंगे।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली जिले की टीमों में गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, अलीगढ़ शामिल हैं, जो खिताबी मुकाबले के लिए भिड़ेंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
कबड्डी प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे जिले के 15 खिलाड़ी
फर्रुखाबाद में आयोजित होने वाली ओपन सीनियर पुरुष वर्ग में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के 15 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चयनित खिलाड़ियों में दीपांशु चावड़ा, सागर, आदित्य शर्मा, यश नागर, शिव कसाना, शिवम कसाना, निखिल नागर, आशीष भाटी, मोहित, शिव नागर, अभिषेक, आदिल हुसैन, सेमी, विवेक गुप्ता और अभी चौधरी शामिल हैं। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर टीम मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगे।