Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar Administration on Alert After Bird Flu Case in Delhi Zoo

Bird Flu Alert: दिल्ली में बर्ड फ्लू की दस्तक... नोएडा-ग्रेटर नोएडा में प्रशासन अलर्ट; 226 सैंपल भेजे लैब

Sat, 30 Aug 2025 06:13 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 06:13 PM IST
सार

Delhi Zoo Bird Flu News:दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। पशुपालन विभाग ने पशु चिकित्साधिकारियों और वन अधिकारियों को बीमारी रोकने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करने और पोल्ट्री फार्मों से नमूने एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar Administration on Alert After Bird Flu Case in Delhi Zoo
दिल्ली का चिड़ियाघर हुआ बंद - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

दिल्ली चिड़ियाघर में एवियन इन्फ्लुएंजा बर्ड फ्लू का मामला प्रकाश में आने के बाद गौतमबुद्धनगर प्रशासन भी सर्तक हो गया है। पशुपालन विभाग ने पशु चिकित्साधिकारियों और वन अधिकारियों को बीमारी की रोकथाम के लिए प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिए है। वहीं वेटलैंड, पोट्री फार्म से पक्षियों के नमूने एकत्र किए जा रहे है।
विज्ञापन


16 अगस्त को रामपुर में तीन स्थानों पर पोट्री फार्म में लिए गए नमूने में एवियन एन्फ्लूएन्जा की पुष्टि हुई थी। जिसके चलते सहारनपुर, मुज्जफरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली एवं पीलीभीत जनपदों की सीमा सील कर दी गई थी। गौतमबुद्धनगर में पशुपालन विभाग ने जिले में पोट्री फार्म से नमूने एकत्र कर जांच के लिए लैब भेज गए। जिले में 16 पोट्री फार्म है। जिनमें 1 लाख 17 हजार पक्षी है। अब तक इन फार्म में 226 नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे है। जांच में अभी तक जिले में कोई भी वर्ड फ्लू का मामला प्रकाश में नहीं आया है।
विज्ञापन
Trending Videos

शुक्रवार को दिल्ली के चिडियाघर में दो पक्षियों के वर्ड फ्लू से मारने का मामला आने से प्रशासन सर्तक हो गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने सभी पशु चिकित्साधिकारी, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए है कि गौतमबुद्धनगर दिल्ली से सटा है। जनपद से बहुत आबादी का दिल्ली आना जाना रहता है। बर्ड फ्लू एक संक्रामक एवं तेजी से फैलने वाली बीमारी है। बीमारी से बचाव एवं फैलाव से रोकने के लिए कार्रवाई की जरूरत है। बीमारी को फैलने से रोकने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन

बर्ड फ्लू रोकने के लिए प्रोटोकाल
-बर्ड फ्लू को रोकने के लिए प्रोटोकॉल में पक्षियों से दूरी बनाना
-मृत या बीमार पक्षियों को न छूना
-उचित स्वच्छता बनाए रखना
-पोल्ट्री और अंडों को अच्छी तरह पकाना
-उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की यात्रा से बचना शामिल है।
-पोल्ट्री फार्मों को भी सुरक्षित और स्वच्छ रखना चाहिए
-पोल्ट्री को ढके हुए बाड़ों में रखना चाहिए या घर के अंदर रखना चाहिए।

विज्ञापन

दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्डफ्लू के मामले प्रकाश में आने के चलते दिल्ली के नजदीक होने के कारण गौतमबुद्धनगर में सर्तकता बढ़ा दी है। सभी पशुचिकित्साधिकारियों, वनाधिकारियों को बीमारी को फैलने से रोकने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए है। -डॉ. अरुण कुमार संचान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गौतमबुद्धनगर

ये भी पढ़ें: Delhi Zoo Closed: दर्शकों के लिए बंद किया गया दिल्ली का चिड़ियाघर, दो पक्षियों की मौत के बाद लिया गया फैसला


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed