फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gangster action will be taken against those who attacked Shubham Malik.

Noida News: शुभम मलिक पर हमला करने वालों पर गैंगस्टर में होगी कार्रवाई

Sun, 21 Sep 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Gangster action will be taken against those who attacked Shubham Malik.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्र शुभम मलिक पर हमले के मामले में पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाकर कानूनी शिकंजा कसेगी। इसके लिए कागजात भी तैयार कर लिए गए हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि विवि में छात्र शुभम मलिक पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले मेंं सिद्धार्थ कसाना, आदित्य, विनय उर्फ सूचा, देव राणा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सिद्धार्थ कसाना ने बुधवार को हापुड़ में एक पुराने मामले में सरेंडर कर दिया है। आदित्य को मेडिकल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

शुभम के परिजनों ने एसएसपी डा. विपिन ताडा से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसपी सिटी ने बताया कि सिद्धार्थ कसाना, विनय, देव राणा, आदित्य और अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु कर दी है। इनके खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जाएगा ताकि दोबारा से विवि में किसी तरह का कोई विवाद और मारपीट न हो। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed