फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ganga water supply will increase in 7 X sectors, TDS problem will be solved

Noida News: 7 एक्स सेक्टरों में बढ़ेगी गंगाजल की आपूर्ति, दूर होगी टीडीएस की समस्या

Wed, 22 Oct 2025 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Ganga water supply will increase in 7 X sectors, TDS problem will be solved
सेक्टर-118 के मास्टर यूजीआर से पानी की दूसरी लाइन बिछी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के 7 एक्स सेक्टरों (74-79) में नोएडा प्राधिकरण गंगाजल की आपूर्ति बढ़ाएगा। इससे छोटी-बड़ी 15 से ज्यादा सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को अधिक टीडीएस वाले पानी से छुटकारा मिलेगा।
नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग ने बताया कि सेक्टर-118 के मास्टर यूजीआर (अंडरग्राउंड पानी का टैंक) से 7 एक्स सेक्टरों के लिए पानी की दूसरी लाइन बिछा दी गई है। जब गंग नहर से गंगाजल शहर को मिलने लगेगा तब इस लाइन को चालू कर दिया जाएगा। इन सेक्टरों में अभी सेक्टर-65 के यूजीआर से अस्थायी तौर पर पानी की सप्लाई की जा रही है। यह लाइन भी चालू रहेगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने सेक्टर-118 का यूजीआर 7 एक्स समेत अन्य सेक्टरों के लिए प्लानिंग के तहत बनवाया गया था। इसमें सीधे गाजियाबाद से गंगाजल की सप्लाई होती है। टैंक की क्षमता करीब 50 हजार किलो लीटर है। सेक्टर-74, 75, 76, 77, 78, 79 में नई पाइपलाइन से पानी का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग प्रभारी जीएम आरपी सिंह ने बताया कि गंगाजल जैसे गाजियाबाद से मिलने की शुरुआत होगी वैसे ही 7 एक्स सेक्टरों को दूसरी लाइन से भी सप्लाई शुरू कराई जाएगी। पाइपलाइन का काम पूरा हो गया है।


----------------------

शहर में हैं चार मास्टर यूजीआर

नोएडा में चार मास्टर यूजीआर बन चुके हैं। यह 80 क्यूसेक गंगाजल प्रोजेक्ट में शामिल हैं। पहला मास्टर यूजीआर एम है जो सेक्टर-65 में है। यह चालू हो चुका है। दूसरा मास्टर यूजीआर एम-1 सेक्टर-118 में है। यह पूरी क्षमता के साथ चालू होना है। मास्टर यूजीआर एम-2 और एम-3 सेक्टर-69 में हैं। इनको भी पूरी क्षमता के साथ चालू किया जाना है। इन सभी यूजीआर की क्षमता 50 से 55 हजार किलोलीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed