फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gang caught blowing expensive cars by making keys from X-tool device

एक्स-टूल डिवाइस से चाबी बनाकर महंगी कारें उड़ाने वाला गिरोह पकड़ा

Thu, 16 Jun 2022 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gang caught blowing expensive cars by making keys from X-tool device
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। एक्स-टूल डिवाइस पैड के माध्यम से स्विफ्ट कारों के सिस्टम को हैक कर कारों को चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी तकनीकी रूप से पारंगत हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन स्विफ्ट कारें बरामद की हैं। गिरोह के मास्टरमाइंड फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय ने बताया है कि 29 मई की रात अल्फा-2 में एक साथ दो कारों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। वहीं, एक अन्य कार को चोरी करने का प्रयास किया था। बीटा-2 पुलिस ने इस मामले के खुलासे के लिए ग्रेटर नोएडा से मध्यप्रदेश के ग्वालियर तक लगभग 500 सीसीटीवी खंगाल डाले। इसके अलावा सर्विलांस और अन्य जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पुलिस पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 14 जून को बिलासपुर रोड दनकौर से सभी अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त चोरी की कार समेत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चोरी की गई कार की डिलीवरी देने जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में दीपक कुमार निवासी गढ़ी आजमपुर दनकौर, रोहित कुमार निवासी गढ़ी आजमपुर थाना दनकौर, गब्बर निवासी डेरीन खुवन दनकौर, भानू प्रताप सिंह निवासी रोशन विहार कॉलोनी मथुरा और इरफान निवासी रानीपुरा तेहरा दौलत गंज इंदौर मध्य प्रदेश शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो यू-ट्यूब के माध्यम से तलाश कर एक एकस-टूल डिवाइस को आनलाइन खरीदकर चार पहिया स्विफ्ट कार के सिस्टम को हैक कर लेते थे और कारों को उड़ा लेते थे। गैंग का मुख्य सरगना दीपक है, जो थाना विजयनगर का गैंगस्टर है। उसके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपियों से यह सामान हुआ बरामद
4 मोबाइल, पांच कारों की चाबियां, चार माइक्रो चिप, एक टी उपकरण, एक प्लास, एक पेचकस, एक रेती और एक्स-टूल डिवाइस मय उपकरण, दो फर्जी नंबर प्लेट और तीन चोरी की कार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed