{"_id":"68a345d42c8aed2b8b0906a9","slug":"gajanan-started-getting-decorated-sculptor-started-giving-final-touches-grnoida-news-c-1-gnd1002-3298591-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सजने लगे गजानन, मूर्तिकार देने लगे अंतिम रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सजने लगे गजानन, मूर्तिकार देने लगे अंतिम रूप
विज्ञापन
पारंपरिक के साथ इको-फेंडली मूर्तियों की मांग बढ़ी, लोग करा रहे बुकिंग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही शहर में उत्सव का माहौल बनने लगा है। बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है और मूर्तिकार इस समय भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं। जगह-जगह मूर्तिकला केंद्रों पर भक्त अपनी पसंद की मूर्ति देखने और बुकिंग कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
शहर में 27 अगस्त से गणेश चतुर्थी की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में अभी भले एक हफ्ता बाकी हो, लेकिन शहरवासियों ने अब गणेश उत्सव को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभिन्न सेक्टरों की सोसाइटियों, आरडब्ल्यूए और सांस्कृतिक संस्थाएं गणेश चतुर्थी को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटीं हैं। वहीं मूर्तिकारों के पास छोटे-बड़े आकार की प्रतिमाओं की भरपूर मांग आनी शुरू हो चुकी हैं। कलाकारों ने बताया कि इस बार 2 फीट से लेकर 8 फीट ऊंचाई तक की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। इनमें पारंपरिक शैली की मूर्तियों के साथ आधुनिक और पर्यावरण मित्र (इको-फ्रेंडली) प्रतिमाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा किसी प्रतिमा में गणपति हाथ में मोदक लिए मुस्कुरा रहे हैं तो कहीं वे अपने वाहन मूषक के साथ सजीव प्रतीत हो रहे हैं। वहीं कई भुजाधारी गणपति की मूर्तियां भी तैयार हो रही हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक हैं।
बुकिंग में तेजी
मूर्तिकार त्रिभुवन का कहना है कि अभी तक छोटी से लेकर बड़ी तक करीब एक दर्जन मूर्तियां बुक हो चुकी हैं। वहीं लगातार लोग नए ऑर्डर दे रहे हैं। कई परिवार अपने घर के लिए छोटी प्रतिमाएं पसंद कर रहे हैं जबकि बड़े आयोजन समितियां और सोसाइटी आरडब्ल्यूए 6 से 8 फुट ऊंची प्रतिमाएं ले रही हैं। वह मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।
विज्ञापन
पर्यावरण का भी रख रहे ध्यान
मूर्तिकारों ने बताया, इस बार विशेष रूप से इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियों की मांग बढ़ी है। मूर्तिकार मिट्टी, शुद्ध रंगों और प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि विसर्जन के समय नदी व कृत्रिम तालाबों को नुकसान न पहुंचे। मूर्तिकारों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से लोग जागरूक हुए हैं और मिट्टी की प्रतिमाओं को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।