फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Future doctors take the Charaka oath at the White Coat Ceremony

Noida News: व्हाइट कोट सेरेमनी में भावी डॉक्टरों ने चरक शपथ ली

Sun, 23 Nov 2025 02:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Future doctors take the Charaka oath at the White Coat Ceremony
खुशी मनातीं मेडिकल छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस वर्ष 2025 के ताजा बैच पैरा टी-2 के छात्र-छात्राओं ने व्हाइट कोट सेरेमनी में महर्षि चरक शपथ ली। नए बैच के छात्र-छात्राओं ने सफेद कोट पहना। साथ ही स्टेथोस्कोप संभाला। इस मौके पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने भावी डॉक्टरों को कॉलेज के इतिहास और विश्व भर में चिकित्सीय सेवाएं दे रहे पुरातन छात्रों के संबंध में बताया। छात्र-छात्राओं को दिल लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी।
विज्ञापन

सेरेमनी का आयोजन मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हॉस्टल से गले में स्टेथोस्कोप डाल और सफेद कोट पहनकर निकले। छोटे-छोटे सिर के बाल कराए छात्र अनुशासन के साथ कतार में ऑडिटोरियम पहुंचे। छात्र-छात्राओं के साथ उनके परिजन भी व्हाइट कोट सेरेमनी में शामिल हुए। इसके बाद 250 छात्र-छात्राओं ने महर्षि चरक शपथ ली।
विज्ञापन

फिजियोलॉजी की डॉ. डॉली रस्तोगी, प्रॉक्टर डॉ. यशवंत राव, एनाटमी के डॉ. प्रमोद कुमार ने छात्रों को कॉलेज के अनुशासन के संबंध में बताया। इसके साथ ही विभिन्न विषयों को किस तरह पढ़ना है, यह भी चिकित्सा शिक्षकों ने बताया। पैरा टी-2 बैच के छात्र-छात्राओं ने शपथ ली कि वे अध्ययन काल में संयमी, सात्विक तथा अनुशासित जीवन व्यतीत करेंगे। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि तथा अन्य चिकित्सा शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed