Greater Noida: गैंगस्टर दुजाना का अंतिम संस्कार, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, भारी पुलिस बल तैनात
शव देखते ही चीख-पुकार मच गई और जन सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं भी दुजाना के अंतिम संस्कार में पहुंचीं। गांव के ही श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विस्तार
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर दुजाना गांव में परिजनों के अलावा बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद थे। मौके पर महिलाएं समेत कई राजनीतिक लोग भी पहुंचे थे।
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अनिल का शव दुजाना लाया गया। हालांकि इससे पहले ही गांव में एडिशनल डीसीपी और एसीपी समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। मौके पर पीएसी एवं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। गांव में शव लाए जाने की सूचना तेजी से फैली। चंद मिनटों में ही गांव की महिलाएं एवं पुरुष अनिल दुजाना के घर पहुंच गए। इस बीच पूरे गांव की गलियों में सन्नाटा छाया रहा। करीब आधे घंटे में ही रस्म पूरी कर शव को श्मशान घाट ले जाया गया। परिवार के लोग उसकी एक साल की बेटी को गोद में लेकर पिता का चेहरा दिखा र
ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग--अनिल दुजाना का शव पंहुचा दुजाना गांव,अनिल दूजाना की शव यात्रा में उमड़ी भीड़,बड़ी तादाद में महिलाएं भी पहुंची दुजाना गांव,कल मेरठ में अनिल दुजाना का हुआ था। मौके पर भारी पुलिस बल भी किया गया तैनात। #AnilDujana pic.twitter.com/YY5NF3JX8q
— Tricity Today (@tricitytoday) May 5, 2023
व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा मिस यू भाई, पुलिस कर रही चिह्नित
दाह संस्कार के बाद दुजाना समेत कई अन्य गांव युवाओं ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर ‘मिस यू अनिल भाई’ का पोस्ट लगाया था। इसी तरह फेसबुक समेत अन्य नेटवर्किंग साइटों पर लोगों ने दु