फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fugitive arrested for cheating 35 crores from 600 people

Noida News: 600 लोगों से 35 करोड़ ठगने वाला भगोड़ा गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2023 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
Fugitive arrested for cheating 35 crores from 600 people
फिल्मों में निवेश करने के नाम पर लोगों से ठगता था पैसे
विज्ञापन

एक साल में ढ़ाई गुना मुनाफा देने का लालच देता था

आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम था

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अपराध शाखा ने भगोड़े जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुभाष नागर ने साथियों के साथ 2017 से मार्च, 18 तक 600 से ज्यादा लोगों से 35 करोड़ रुपये से ज्यादा ठग लिए थे। आरोपी ने लोगों को फिल्मों में पैसा निवेश करने का झांसा देकर एक वर्ष में ढ़ाई गुना मुनाफा देने की बात कही थी। दिल्ली पुलिस ने सुभाष की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।

अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एनआर-दो में तैनात इंस्पेक्टर संदीप तुषीर को सूचना मिली थी कि जालसाजी के मामले में वांछित सुभाष सेक्टर-8, नोएडा में आएगा। इंस्पेक्टर की देखरेख में एसआई संजीव गुप्ता, एसआई सतेंद्र दहिया व हवलदार देवेंद्र की टीम ने घेराबंदी कर पुतीन ग्रीन, ओमेक्स, ग्रेनो निवासी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से दादू गांव, गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ वर्ष 2020 में एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में एक आरोपी उदित ओबराय पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन


लोगों के साथ ऐसे की थी ठगी

पुलिस को पूछताछ में सुभाष ने बताया कि वह वर्ष 2017 में चचेरे भाई प्रमोद नगर के जरिए उदित के संपर्क में आया। आसानी से पैसा कमाने के लिए आरोपियों ने फिल्म बनाने के लिए ओल्ड रोड पर स्वाग प्रोडक्शन प्राइवेट लि. नामक कंपनी खोली। आरोपियों ने फिल्मों में पैसा लगाने के नाम पर लोगों को झांसे में लेना शुरू कर दिया। आरोपियों ने एक वर्ष में ढ़ाई गुना रुपये देने का लालच दिया था। आरोपियों ने शुरू में लोगों को कुछ किस्त भी दी थी। आरोपी 11 हजार से पांच लाख रुपये तक निवेश करवाते थे। पैसे के हिसाब-किताब के लिए एक सॉफ्टवेयर भी बनवा रखा था। अब तक 47 पीड़ितों से पूछताछ में 3.50 करोड़ रुपये ठगे जाने की बात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर विंग कमांडर से ठगे 1.78 करोड, दिए 36 लाख

आरोपियों ने वर्ष 2019 में रिटायर विंग कमांडर राकेंद्र सिंह से 1.78 करोड़ रुपये फिल्मों में निवेश कराने के नाम पर ठग लिए थे। इन लोगों ने किस्तों के नाम पर 36 लाख रुपये ही लौटाए थे। बाद में आरोपियों ने पीड़ित को 1275 वर्गमीटर का प्लाॅट देकर समझौता कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed