फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fsgfd

Noida News: निवेश पर मुनाफे का लालच दिखाकर कारोबारी से ठग लिए 61 लाख

Tue, 14 Oct 2025 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
fsgfd
- साइबर थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर एक कारोबारी से 61 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने अलग-अलग पांच खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर कराई थी। जब पीडि़त को ठगी का अहसास हुआ तब पुलिस से शिकायत की। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-143 निवासी प्रथम अग्रवाल ने पुलिस से शिकायत की है कि अप्रैल महीने में उन्होंने सोशल मीडिया पर निवेश को लेकर एक विज्ञापन देखा था। इस विज्ञापन पर मिले लिंक पर क्लिक किया तो वह एक व्हाट्स एप ग्रुप में जुड़ गए। इस ग्रुप में पहले से कई लोग थे। ग्रुप में एक शख्स निवेश संबंधी जानकारी दे रहा था। उसके बताने पर ग्रुप में मौजूद लोग कंपनियों और शेयर बाजार में निवेश कर रहे थे और लगातार मुनाफा कमा रहे थे।
विज्ञापन

पहली बार में हुआ मुनाफा : सदस्यों द्वारा मुनाफे का स्क्रीनशॉट भी साझा किया जा रहा था। इसके बाद प्रथम से ग्रुप में जुड़े एक शख्स ने अलग से बातचीत शुरू की। विश्वास में लेने के बाद उसने प्रथम पर निवेश का दबाव बनाया। शिकायतकर्ता ने पहली बार में कम राशि निवेश की। इस पर उसे मुनाफा हुआ। इसके बाद दस से अधिक बार में 61 लाख रुपये निवेश कर दिया। इस दौरान जालसाजों ने एक एप डाउनलोड कराया। इस एप पर बढ़ी हुई रकम पीडि़त को दिखाई दे रही थी। जुलाई में पीडि़त ने जब रकम निकालने का प्रयास किया तब आरोपियों ने टैक्स की मांग की। इसके बाद पीडि़त को अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और उन खातों की जांच की जा रही है। जिनमें रकम ट्रांसफर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article