{"_id":"663bb2c74ebf530604074677","slug":"from-today-onwards-you-will-have-access-to-the-house-map-in-yida-while-sitting-at-home-grnoida-news-c-23-1-noi1091-31244-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आज से यीडा में घर बैैठे पास होगा मकान का नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आज से यीडा में घर बैैठे पास होगा मकान का नक्शा
विज्ञापन
- 34 हजार आवासीय आवंटियों को मिलेगी सुविधा, 15 दिन में स्वीकृत नहीं होने पर स्वत: पास हो जाएगा
- आवंटियों को आईडी-पासवर्ड बनाकर भेजने किए शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नाेएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने अपनी सेवाओं का लाभ देने के लिए पहल शुरू कर दी है। अब आवासीय भूखंडों पर बनाए जाने वाले मकान का नक्शा पास कराने के लिए आवंटियों को कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बृहस्पतिवार से यह प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी होगी। यदि 15 दिन में अधिकारियों के नक्शा पास नहीं करने पर उसे स्वत: पास मान लिया जाएगा। साथ ही नक्शा पास नहीं करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने इस सुविधा का शुभारंभ किया। बृहस्पतिवार से इसके आवेदन किए जा सकेंगे।
सीईओ के मुताबिक आवासीय भूखंड के आवंटियों को आईडी और पासवर्ड भेजे जा रहे हैं। जिसकी मदद से आवंटी नक्शा पास करा सकेंगे। भेजी गई आईडी पर देश के किसी भी शहर से रजिस्टर्ड आर्किटेक्ट नक्शे को अपलोड करेंगे। इस प्रक्रिया को आवंटी, अधिकारी और आर्किटेक्ट ही देख सकेंगे। 15 दिन में इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा। यदि अधिकारी लापरवाही करता है तो उसे 15 दिन बाद नक्शा स्वत: ही पास होकर अगले कॉलम में चला जाएगा। जहां से प्रिंट आदि लिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यीडा में जल्द ही रजिस्ट्री के लिए आवेदन, ऑनलाइन सत्यापन, आनॅलाइन पैमेंट, सीवर-पानी के बिल, संपत्ति को मारगेज कराना, कब्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी जाएगी।
औद्योगिक और व्यावसायिक समेत अन्य आवंटियों को मिलेगी सुविधा
योजना के दूसरे चरण में औद्योगिक, बिल्डर, व्यावसायिक समेत अन्य संपत्तियों को ऑनलाइन कर दिया जाएगा। जिससे आवंटियों को अपना सत्यापन (नो योर अलाटी/केवाईए) कराने के बाद घर बैठे ही सभी काम कराए जा सकेंगे।