फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   From parking lots to parks, stray dogs are a problem.

Noida News: पार्किंग से लेकर पार्कों तक में लावारिस कुत्तों से परेशानी

Tue, 28 Oct 2025 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
From parking lots to parks, stray dogs are a problem.
पार्किंग एरिया में जाते समय कुत्ते अचानक कर देते हैं हमला, बच्चों का खेलना और लोगों का टहलना भी मुश्किल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी 2 के 14 एवेन्यू सोसाइटी में निवासी लावारिस कुत्तों से परेशान हैं। उनका आरोप है कि लावारिस कुत्ते आए दिन किसी न किसी बच्चे, बुजुर्ग या महिला को शिकार बना रहे हैं। पार्किंग एरिया में जाते समय कुत्ते अचानक हमला कर देते हैं। इस वजह से लोग बहुत डरे हुए हैं। सुबह और शाम के समय पार्क में बच्चों का खेलना और लोगों का टहलना भी मुश्किल हो गया है।

इनसे निजात दिलाने को लेकर कई बार बिल्डर प्रबंधन और प्राधिकरण दोनों से मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। सोसाइटी में रहने वाले आशीष कुमार ने बताया, बेसमेंट में लावारिस कुत्तों का हर समय जमावड़ा लगा रहता है, जो वाहनों के नीचे बैठ जाते हैं। जब लोग अपने वाहन को खड़ा करने या उसके पास जाते हैं तो लावारिस कुत्ते अचानक निकलकर उन पर हमला कर देते हैं। इस तरह की कई घटना सोसाइटी के अंदर हो चुकी है। वहीं, रमेश ने बताया कि पार्क में भी बच्चे शाम के समय खेलने जाते हैं, जिनको लावारिस कुत्ते अपना शिकार बना लेते हैं। ऐसे में अभिभावकों ने अपने बच्चों को बाहर खेलने भेजना भी बंद कर दिया है। इस समस्या को लेकर कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं किया गया है। वहीं निवासियों का आरोप है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार शिकायत की है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और बिल्डर प्रबंधन को भी अपनी परेशानी बताई थी। लेकिन, उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सोसायटी के अंदर ही कुछ लोग इन कुत्तों को खाना खिलाते हैं, जिससे उनकी संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed