Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fresher party at Aviar Educational Hub College BCA Durga became Miss Gorgeous 2024 in Noida

Noida: एवियर एजुकेशनल हब कॉलेज में फ्रेशर पार्टी, फैशन शो ने मोहा मन, बीसीए की दुर्गा बनीं मिस गॉर्जियस 2024

Tue, 03 Dec 2024 04:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 03 Dec 2024 04:10 PM IST
सार

इस आयोजन में डीजे वायला के लाइव प्रदर्शन, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और एक भव्य फैशन शो ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में बीसीए के मोहित मिस्टर फ्रेशर 2024, बीए की सानिया मिस फ्रेशर 2024, बीसीए के सचिन मिस्टर हैंडसम 2024 बनें 

विज्ञापन
Fresher party at Aviar Educational Hub College BCA Durga became Miss Gorgeous 2024 in Noida
एवियर एजुकेशनल हब कॉलेज में फ्रेशर पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में सेक्टर 62 स्थित एवियर एजुकेशनल हब कॉलेज ने फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता और संस्थान के चेयरमैन संदीप सिंह ने दीप जलाकर किया। इस आयोजन में डीजे वायला के लाइव प्रदर्शन, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और एक भव्य फैशन शो ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में बीसीए के मोहित मिस्टर फ्रेशर 2024, बीए की सानिया मिस फ्रेशर 2024, बीसीए के सचिन मिस्टर हैंडसम 2024, बीसीए की दुर्गा मिस गॉर्जियस 2024 बनीं।

विज्ञापन


जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि एवियर एजुकेशनल हब हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने संस्थान की प्रशंसा करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक बताया।
विज्ञापन


कॉलेज के अध्यक्ष संदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संस्थान ने अपनी नवीन शिक्षण पद्धतियों, शैक्षणिक कौशल, और जीवंत छात्र समुदाय के माध्यम से निरंतर प्रगति की है। उन्होंने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कॉलेज बोर्ड सदस्य अमरेश कुमार, प्रबंध निदेशक कनिका सिंह, महानिदेशक प्रोफेसर एस.के. शुक्ला, और कार्यकारी निदेशक डॉ. अशमिंदर सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed