{"_id":"68bca0f028838d6c6d0597c7","slug":"free-food-grains-for-september-will-be-distributed-from-september-10-na-news-c-13-1-vns1028-1373019-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 10 सितंबर से बांटा जाएगा सितंबर का मुफ्त खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 10 सितंबर से बांटा जाएगा सितंबर का मुफ्त खाद्यान्न
विज्ञापन
लखनऊ। जिले के सभी पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारक उपभोक्ताओं को सितंबर का मुफ्त खाद्यान्न 10 से 25 सितंबर तक वितरित किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को तीन किलो चीनी भी 18 रुपये प्रतिकिलो की दर से वितरित की जाएगी। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली है। वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए डीएम ने नोडल अफसरों की तैनाती भी की है।
जिले में करीब 7.65 लाख पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशनकार्ड धारक हैं। डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अधिकांश विक्रेताओं की दुकानों पर खाद्यान्न व चीनी पहुंच गई है। उन्होंने कोटेदारों को पारदर्शिता के साथ उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण के निर्देश दिए हैं। गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।