फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraudster arrested for providing bank accounts to digital fraud gang

Noida News: डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते मुहैया कराने वाला जालसाज गिरफ्तार

Sat, 29 Nov 2025 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
Fraudster arrested for providing bank accounts to digital fraud gang
ठगों को कमीशन पर दिया था बैंक खाता, नोएडा के व्यक्ति से 1.70 करोड़ की हुई थी ठगी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते मुहैया कराने वाले व्यक्ति को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक के खाते में ठगी के रुपये आए थे। मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पहले की गई थी। पुलिस अन्य जालसाजों की तलाश कर रही है।

एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि सितंबर में साइबर जालसाजों ने शख्स को डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। 16 सितंबर को इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जालसाजों ने खुद को सीबीआई और पुलिस का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट किया था और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाकर डराया था। ठगों ने पीड़ित के खाते से 1.70 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराए थे।
विज्ञापन

मामले में साइबर थाने की टीम ने जांच शुरू की और तीन लोगों को पहले पकड़ा। तीनों से पूछताछ के बाद कई अहम जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी दीपक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। दीपक दिल्ली के सरोजिनी नगर के पिलंजी का रहने वाला है। इसके खाते में भी ठगी की रकम गई है। पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह कमीशन पर बैंक खाते मुहैया कराता था। दीपक के खाते को जब एनसीआरपी पोर्टल पर चेक किया गया तो उसपर तीन शिकायतें विभिन्न राज्यों में दर्ज मिलीं। दीपक के खाते में ठगी के एक लाख रुपये आए थे। दीपक ने ठग गिरोह को बैंक खाते मुहैया कराने वाले अपने कई अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed