फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud with men in name of fake polcy

Noida News: फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर अधिवक्ता से 22 हजार की ठगी

Mon, 03 Nov 2025 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
fraud with men in name of fake polcy
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। फर्जी बीमा पॉलिसी के नाम पर एक अधिवक्ता से ठगी का मामला सामने आया है। बीटा-2 कोतवाली में एनआरआई सिटी निवासी अधिवक्ता मोहित राज नागर ने बताया कि अपने वाहन का बीमा पॉलिसी नवीनीकरण कराने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई थी। 12 मई 2025 को एक महिला निष्ठा नामक व्यक्ति ने खुद को पॉलिसी बाजार की प्रतिनिधि बताते हुए संपर्क किया और पॉलिसी के दस्तावेज मांगे। अधिवक्ता ने मोबाइल व व्हाट्सएप के माध्यम से अपने दस्तावेज भेज दिए। महिला ने चोला मंडलम इंश्योरेंस कंपनी की पॉलिसी का कोटेशन भेजा और 22,510 का भुगतान मांगा। 14 मई 2025 को अधिवक्ता को एक व्यक्ति अभिषेक का कॉल आया। जिसने खुद को पॉलिसी बाजार का कर्मचारी बताया। उसने पेमेंट का लिंक और बैंक विवरण भेजा। अधिवक्ता ने उक्त खाते में 22,510 का भुगतान कर दिया। इसके बाद अधिवक्ता को एक ईमेल और व्हाट्सएप संदेश पर बीमा पॉलिसी की प्रति भेजी गई। लेकिन 16 मई को जब उन्होंने पॉलिसी की सत्यता जांचने के लिए चोला एमएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि यह पॉलिसी किसी और व्यक्ति के नाम पर जारी है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed