फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of Rs 6.5 lakh in the name of selling a house

Noida News: मकान बेचने के नाम पर साढ़े छह लाख की हेराफेरी

Wed, 11 Jun 2025 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 6.5 lakh in the name of selling a house
-ग्रेटर नोएडा के बीटा-वन का मामला, महिला समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। ग्रेटर नोएडा बीटा-वन में मकान खरीदने के लिए साढ़े छह लाख रुपये की नकदी हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी ने मकान के एग्रीमेंट टू सेल लेटर के नाम पर जालसाजी को अंजाम दिया। मामले में न्यायालय के आदेश पर महिला समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गाजियाबाद के राजनगर सेक्टर पांच निवासी योगेश कुमार ने बताया कि जून 2023 में उन्होंने ग्रेनो के बीटा-वन स्थित मकान खरीदने के लिए दिल्ली निवासी भवनीत सिंह से संपर्क किया था। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली के वसंत कुंज में रहते हैं। उनका ग्रेटर नोएडा के बीटा-वन में 120 वर्ग मीटर मकान है और वह इसे बेचना चाहते हैं। मकान देखने के लिए उन्होंने उक्त पते पर बुलाया। वहां जाने पर उन्हें भवनीत सिंह व एक महिला मिली। घर दिखाने के बाद उन्होंने 65 लाख रुपये में मकान बेचने की बात कही। इस पर उन्होंने एक साथ इतना बजट न होने की समस्या बताई तो उन्होंने कहा कि आप साढ़े छह लाख रुपये टोकन मनी दे दो। शेष लेन-देन 12 से 18 महीने में पूरे कर सकते हैं ।
विज्ञापन

सहमति बनने पर उन्होंने पांच लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। भवनीत ने अपने एक सहयोगी से तहसील में एग्रीमेंट टाइप कराकर एग्रीमेंट टू सेल के लिए स्टांप खरीद लिया। फिर सादे कागज पर एडवांस रुपये मिलने की बात लिख दी। इसके बाद डेढ़ लाख रुपये और बहाने से ले लिए। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि वह मकान तो किसी और के नाम पर है। उन्होंने आरोपियों से संपर्क का प्रयास किया तो उनका फोन बंद मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर भवनीत सिंह व गुरप्रीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed