{"_id":"5fe772658ebc3e3d990cadb8","slug":"fraud-of-lakhs-for-admission-in-jnm-mewat-news-noi556244617","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएनएम में दाखिले के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएनएम में दाखिले के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन

नूंह। शहर में जीएनएम में दाखिला कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित बिमला पत्नी मोहन श्याम, खुशबु पुत्री संतो निवासी गांव अंधोप, जिला पलवल और साहिल निवासी पुन्हाना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, तीनों पीड़ितों ने अक्तूबर 2018 में नूंह शहर के एमकेडी सेंटर में जीएनएम के प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। सेंटर इंचार्ज मोहम्मद आजम पुत्र इलियास निवासी पुन्हाना ने इनके अलावा अन्य छात्रों का भी जीएनएम के लिए दाखिला किया था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ितों ने बताया कि आरोपी मोहम्मद आजम ने उन्हें जयपुर के पिंक सिटी कॉलेज में परीक्षा कराने का आश्वासन दिया था। आरोपी उन्हें 29 नवंबर 2019 को जयपुर परीक्षा कराने के लिए ले गया। लेकिन, पिंक सिटी कॉलेज जयपुर के प्रधानाचार्य ने उन्हें वहां पर परीक्षा देने से मना कर दिया। प्रधानाचार्य का कहना था कि फीस जमा नहीं है। जबकि तीनों पीड़ितों ने आरोपी को फीस के लिए ढाई लाख रुपये पहले ही दे दिए थे। इस बारे में जब उन्होंने आरोपी से बात की तो उसने कहा कि अगली बार सभी के पेपर करा दिए जाएंगे। लेकिन, आरोपी ने अब तक वहां पर फीस जमा नहीं की और उन लोगों को रुपये भी वापस नहीं किए। इस संबंध में पीड़ितों ने नूंह सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, इस मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रमेश चंद ने बताया कि मोहम्मद आजम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।