{"_id":"614c97a38ebc3e09de22ac02","slug":"fraud-of-6-28-lakhs-in-the-name-of-getting-jobs-in-poland-noida-news-noi6063222197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर 6.28 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर 6.28 लाख की ठगी
विज्ञापन
नोएडा। पोलैंड में नौकरी लगवाने के नाम पर बदमाशों ने एक बुजुर्ग से 6.28 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने ई-मेल कर बुजुर्ग को एक कंपनी में सेल्स व मार्केटिंग हेड बनाने का झांसा दिया था। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-100 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले भुवनेश कुमार भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड से सेवानिवृत्त हैं। बीते माह उनके पास एक ई-मेल आया। इसमें पोलैंड की एक कंपनी में सेल्स एवं मार्केटिंग हेड का ऑफर था। मेल पर दोनों तरफ से बातचीत हुई और पोलैंड व भारत दूतावास से क्लियरेंस समेत अन्य बातों पर जानकारी साझा की गई।
आरोप है कि कुछ दिनों बाद बुजुर्ग के पास एक कॉल आई। आरोपियों ने वीजा फीस और कोविड बॉर्डर रेगुलेशन ट्रेवेल्स परमिट के नाम पर 3.46 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा। इस पर भुवनेश ने रकम जमा कर दी। इसके बाद आरोपियों ने कई बहाने से कुल 6.28 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद भी जब नौकरी संबंधी कोई बात नहीं हुई तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
सिम ब्लॉक होने का झांसा देकर 2.50 लाख निकाले
सिम ब्लॉक होने का झांसा देकर ठगों ने महिला के खाते से 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-25 जलवायु विहार निवासी लीना भट्टाचार्य के मोबाइल पर कुछ दिनों पहले एक मैसेज आया। इसमें 24 घंटे में सिम ब्लॉक होने की जानकारी दी गई थी। जब उन्होंने उस नंबर पर बात की तो आरोपियों ने उनसे खाते संबंधी जानकारी ले ली। इसके बाद उनके खाते से 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।