फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud from people by pretending to plot and interest

पहले ब्याज और फिर प्लाट का झांसा देकर कई लोगों से ठगी

Sun, 21 Mar 2021 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fraud from people by pretending to plot and interest
डीसीपी कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। दादरी में रेलवे रोड पर दफ्तर खोलकर कई लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मोटी ब्याज का झांसा देकर महिलाओं और पुरुषों से कई साल तक किश्त वसूली। फिर जमा रकम के बदले प्लॉट देने का आश्वासन दिया। अब रुपये मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ितों ने डीसीपी दफ्तर पहुंचकर एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन विशाल पांडे से शिकायत की है। एडीसीपी ने दादरी कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दादरी निवासी सुनील, सीमा, ओमवती और शिवानी समेत करीब बीस से अधिक पीड़ितों का कहना है कि वर्ष 2013 में पांच लोगों ने मिलकर एक कंपनी बनाई थी। रेलवे रोड पर आरोपियों ने दफ्तर खोला था। उन्होंने किश्त के रूप में तीन साल तक रुपये जमा करने पर मोटी ब्याज के साथ रकम वापस करने की बात कही थी। तीन साल पूरे होने पर आरोपी प्लॉट देने का झांसा देने लगे। आरोपियों ने निवेशकों को एक साइट भी दिखाई जहां पर प्लाटिंग की जा रही थी। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने उनके पैसों से ही प्लाटिंग की है। अब उन्हें न तो प्लॉट दिए जा रहे हैं न ही रकम लौटाई जा रही है। एक महिला व अन्य आरोपी उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि सौ से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed