फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud from 31 peoples

साउदी अरब में नौकरी के नाम परठगी

Wed, 10 Jul 2019 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fraud from 31 peoples
सऊदी अरब में नौकरी के नाम पर 31 युवकों से लाखों की ठगी
विज्ञापन

नोएडा। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर एक फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी ने 31 युवकों से लाखों रुपयों की ठगी कर ली। 10 जुलाई को सभी युवकों को सऊदी जाना था। आरोप है कि 9 जुलाई को जब सभी युवक सेक्टर-3 स्थित एजेंसी के ऑफिस पर पहुंचे तो वह बंद मिला। इस पर उन्होंने एजेंसी मालिक से बात करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। पीड़ितों ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हज के दौरान कई प्लसेमेंट एजेंसियां युवकों को हाजियों की सेवा के लिए सऊदी अरब भेजती हैं। मुजफ्फरनगर निवासी शादाब ने इसके लिए इंटरनेट साइट पर अपना सीवी अपलोड किया हुआ था। 30 मई को डॉ. अदनान नामक युवक का फोन शादाब के पास आया। अदनान ने बताया कि करीब 30 युवकों को सऊदी भेजना है और प्रति व्यक्ति 30 हजार रुपये लगेंगे। युवकों को करीब तीन महीने तक सऊदी में काम करना होगा और प्रति व्यक्ति 7500 रियाल मिलेंगे। शादाब खान ने बताया कि वह फोन करने वाले युवक के झांसे में आ गया और आसपास के 30 लोगों को साथ चलने के लिए राजी कर लिया। कुल 31 लोग पिछले महीने नोएडा के सेक्टर-3 स्थित कथित प्लेसमेंट एजेंसी के ऑफिस पर पहुंचे। वहां अदनान ने सभी से कागजात व 30-30 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद बताया गया कि 10 जुलाई को सभी को दिल्ली एयरपोर्ट से सऊदी भेजा जाएगा। इसके चलते मंगलवार यानी 9 जुलाई को सभी 31 लोग सेक्टर-3 स्थित आरोपियों के ऑफिस पर पहुंचे। वहां उन्हें ऑफिस बंद मिला। उन्होंने पड़ोस के कुछ लोगों से पूछा तो पता चला कि ऑफिस करीब 20 दिन से बंद है। इसके बाद उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को मामले की सूचना दी। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर 30 युवकों से ठगी
कुवैत में नौकरी दिलवाने के नाम पर नोएडा की एक फर्जी एजेंसी ने 30 युवकों से करीब 8 लाख रुपये की ठगी कर ली। जब युवक कुवैत जाने के लिए नोएडा ऑफिस पहुंचे तो कार्यालय बंद मिला। इसके बाद पीड़ितों ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। नोएडा के सेक्टर-4 की एक प्लेसमेंट एजेंसी ने विज्ञापन दिया था कि जिसमें खाड़ी देशों में नौकरी के लिए युवकों की आवश्यकता बताई थी। विज्ञापन पढ़कर मेरठ निवासी अलीम अहमद अपने तीन दोस्तों के साथ 5 जून को नोएडा सेक्टर-4 स्थित एजेंसी के ऑफिस आए। यहां उसे महताब व सारिक नाम के दो युवक मिले। दोनों ने अलीम से कहा कि कुवैत में एक कंपनी में हेल्पर के पद पर 30 युवकों की जरूरत है और तनख्वाह भी अच्छी मिलेगी। आरोप है कि दोनों ने कुवैत भेजने के लिए प्रति व्यक्ति 25 हजार रुपये की मांग की। झांसे में आकर अलीम और उसके साथी तैयार हो गए। इसके बाद मुरादाबाद, हापुड़, बागपत, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के 30 और युवक जुड़ गए। सभी ने अपने कागजातों समेत 25-25 हजार रुपये भी दे दिए। एजेंसी की तरफ से इन लोगों को बताया गया कि 9 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट से उन्हें कुवैत भेजा जाएगा। पीड़ितों का आरोप है कि जब 8 जुलाई की सुबह एजेंसी में फोन किया तो वह बंद मिला। इसके बाद वह 9 जुलाई को ऑफिस पहुंचे तो वह भी बंद मिला। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed