फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   four zone of examnination center

यूपी बोर्ड परीक्षा में चार रंगों की उत्तरपुस्तिकाओं का होगा इस्तेमाल : डॉ. दिनेश शर्मा 20-02-03

Sat, 08 Feb 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
four zone of examnination center
यूपी बोर्ड परीक्षा में चार रंगों की उत्तरपुस्तिकाओं का होगा इस्तेमाल : डॉ. दिनेश शर्मा
विज्ञापन

- क्रमांक कोड होने से नहीं हो सकेगी उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली
- सभी केंद्रों पर पंच की हुईं कॉपियों की बजाय होगा सिली हुई कॉपियों का प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा में अब उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली करना संभव नहीं होगा। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों पर चार रंगों की उत्तर पुस्तिकाओं का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं इन उत्तर पुस्तिकाओं पर क्रमांक कोड भी होगा। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को यहां माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर राज्य स्तरीय एकीकृत कंट्रोल रूम एवं मॉनिटरिंग सेंटर का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।
डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि पहले कॉपियों का पहला पन्ना फाड़ दिया जाता था और दूसरी कॉपी पर चस्पा कर कॉपियां बदल दी जाती थीं। अब परीक्षा केंद्रों पर चार रंगों की कॉपियां मुहैया कराई जाएंगी। कॉपियों के अंदर की लाइनिंग का रंग बदला रहेगा। उदाहरण के तौर हाईस्कूल में गुलाबी व हरे रंग की तो इंटर में नीली व पीली रंग की। यही नहीं, कॉपियों में क्रमांक कोड होगा और कॉपियां पंच वाली नहीं, बल्कि सिली हुई होंगी। ऐसे में कॉपियां बदली नहीं जा सकतीं। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ दर्जन जिलों को संवेदनशील माना गया है। इन जिलों समेत प्रदेश में करीब ढाई हजार संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सिली हुई कॉपियां ही मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि पहले गाड़ियों व ट्रेनों में भरकर परीक्षार्थी परीक्षा देने आते थे। एक परीक्षार्थी कई जिलों से पंजीकरण कराता था। सेटिंग के आधार पर मनचाहे केंद्र पर परीक्षा देता था। असल परीक्षार्थी केस्थान पर फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा देते थे। इन सभी फर्जीवाड़े पर लगाम लगी है।
विज्ञापन

---
इस बार इंटर के छात्रों को भी कंपार्टमेंट की सुविधा, 24 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा परिणाम
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार हाईस्कूल के छात्रों की तरह इंटर के छात्रों को भी कंपार्टमेंट की सुविधा मिलेगी। यदि वे एक विषय में फेल होंगे तो कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे। जहां पहले दो से ढाई महीने तक परीक्षा होती थी, वहीं हाईस्कूल की परीक्षा महज 12 कार्य दिवसों और इंटर की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में खत्म कर दी जाएगी। जल्द मूल्यांकन कर 24 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed