{"_id":"66253ec96550f2525a0711f7","slug":"four-youth-riding-a-bike-were-hit-by-a-speeding-car-two-died-noida-news-c-1-lko1064-1622233-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाइक सवार चार युवकों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाइक सवार चार युवकों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन
- सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के यू-टर्न पर शनिवार रात को हुआ हादसा, कार में रखी थीं शराब और बीयर की बोतलें
- काम समाप्त होने के बाद सेक्टर-61 स्थित कंपनी से वाजिदपुर के कमरे पर जा रहे थे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एक बाइक पर सवार होकर कंपनी से घर लौट रहे चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। शनिवार आधी रात के बाद सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के यू-टर्न के सामने हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। कार में शराब की बोतलें और बीयर की केन रखी थी। हादसे में जान गंवाने वाले कंपनी कर्मचारी की पहचान मूल रूप से एटा निवासी मुकेश सिंह और अलीगढ़ निवासी कैलाश कुमार के रूप में हुई है।
मुकेश व कैलाश अलीगढ़ निवासी लायक सिंह व अनिल के साथ सेक्टर-61 स्थित उपेरा ग्लोबल कंपनी में काम करते थे। शनिवार को काम समाप्त होने पर चारों रात 1:45 मिनट पर चारों कंपनी से साथ निकले थे। चारों एक ही बाइक पर सवार होकर सेक्टर-63 के वाजिदपुर स्थित कमरे पर जा रहे थे। सेक्टर-62 की तरफ जाने वाले सड़क पर मेट्रो स्टेशन के पास यूटर्न पर पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों युवक बाइक से उछलकर दूर सड़क पर गिर गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मुकेश को एम्स दिल्ली रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मुकेश के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई थी। वहीं नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कैलाश कुमार ने रात में ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल लायक सिंह और अनिल को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
किसी ने नहीं पहन रखा था हेलमेट
सेक्टर-61 की कंपनी में काम करने वाले चारों युवक एक ही बाइक से बगैर हेलमेट पहने जा रहे थे। चारों वाजिदपुर के पास किराये के अलग-अलग कमरों रहते थे। शनिवार रात को पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी थी। रविवार को परिजन नोएडा पहुंच गए। वहीं कंपनी कर्मियों ने हादसे की जानकारी मिलने पर शोक जताया है। सेक्टर-58 पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। परिजनों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
लापरवाही से कार चला रहा था चालक
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पीछे से लोगों ने बताया कि चालक तेज रफ्तार और जिग जैग करते हुए कार चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में शराब की बोतलें और बीयर की केन रखी थी। आशंका जताई जा रही है कि कार सवार किसी पार्टी या शादी समारोह से लौट रहे थे।
डीएनडी पर हुए हादसे में तीसरे घायल की मौत
नोएडा। बृहस्पतिवार रात को डीएनडी पर हुए हादसे में घायल एक और युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान दिल्ली निवासी रजत के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। अहम है कि बृहस्पतिवार देर रात को दिल्ली से नोएडा की तरफ आ रही कार में दिल्ली के जनकपुरी निवासी चार दोस्त सिद्धार्थ, रजत, प्राकांशिका और चिराग सवार थे। डीएनडी से फिल्म सिटी के लिए उतरने वाले रास्ते पर कार सड़क के बीचोबीच लगे डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में कार सवार प्रॉपर्टी डीलर सिद्धार्थ और तीस हजारी कोर्ट के वकील चिराग की मौत हो गई थी। ब्यूरो