फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four vehicles collided simultaneously in Dadri

कोहरा बना आफत: एक के बाद एक चार गाड़ियां भिड़ीं, कई लोग घायल, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

Tue, 16 Jan 2024 01:00 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 01:00 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा मे आज सुबह कोहरे की वजह से हादसा हो गया। हादसे के दौरान चार वाहन एक के बाद के टकराए। हादसे में छह लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Four vehicles collided simultaneously in Dadri
कोहरे से हुआ हादास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित नगर बाईपास पर कोहरे की धुंध के चलते चार वाहनों की भिड़ंत हो गई। करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे में कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मंगलवार सुबह बाईपास पर लगभग 8:45 बजे अंडरपास से उतरते ही गाड़ी आईसर कैंटर द्वारा लेफ्ट टर्न लिया गया। जिसके पीछे एक ट्रक टकराया और उसके पीछे आईसर कैंटर रूक गया। 
विज्ञापन


इस तरह घने कोहरे की वजह से करीब 10 वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। चार व्यक्ति घायल हुए हैं। जिसमें से दादरी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चार लोग घायल हुए हैं। कैलाश प्रशांत पुत्र श्री हरिकिशन निवासी 299/1 ए लक्ष्मी धाम हरदेव दबई बुलंदशहर, अपूर्व परमार पुत्र श्री कैलाश पार्षद निवासी, केशव पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम गांधारी थाना औरंगाबाद जनपद बुलंदशहर और मोहन स्वरूप को सीएचसी दादरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के उपरान्त तीनों व्यक्ति कैलाश, अपूर्व और केशव अपने गन्तव्य को जा चुके हैं। मोहन स्वरूप उपचाराधीन है। यातायात सुचारू रूप से चालू कराया जा चुका है। वाहनों को घटना स्थल से पुलिस बल द्वारा सुरक्षित स्थान पर लाया जा रहा है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed