{"_id":"69cd331cb6b4a6a8cb084f0a","slug":"four-people-including-a-woman-were-injured-in-two-road-accidents-noida-news-c-1-noi1095-4114909-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली फेज वन और सेक्टर-24 क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संबंधित कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बिहार निवासी रंजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 26 सितंबर को वह साली अंजली के साथ अस्पताल में भर्ती पत्नी को देखने जा रहे थे। सेक्टर-35 स्थित मोरना गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसें में दोनों घायल हो गए।
दूसरी घटना सेक्टर-15 ए की है। फरीदाबाद के सेक्टर-91 निवासी मुकेश ने फेज-वन थाना पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 28 मार्च को नोएडा से घर लौट रही थी। वह स्कूटी पर बैठी थी और स्कूटी को शुभम नामक युवक चला रहा था। सेक्टर-15ए के गेट के सामने एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि उनकी बेटी के अस्पताल में तीन ऑपरेशन हुए हैं। उधर, एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि दोनों हादसों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। टक्कर मारने वाले वाहनों की पहचान की जा रही है।