फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four people arrested for stealing after finding warehouse from Google

हरियाणा सहित अन्य के लिए : गूगल से वेयरहाउस ढूंढकर चोरी वाले चार गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2023 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Four people arrested for stealing after finding warehouse from Google
दिवाली की रात डेढ़ करोड़ रुपये के कीमत कैमरों सहित अन्य सामान चुराया था
विज्ञापन

महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा में भी कर चुके हैं चोरी की कई बड़ी वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
दिवाली की रात सूरजपुर स्थित सोनी कंपनी के वेयरहाउस से करीब डेढ़ करोड़ का सामान चुराने वाले चार अंतरराज्यीय चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जौनपुर के माया पटेल उर्फ संदीप, सुरेंद्र पटेल, विशाल सेठ व सूरज बेनबंशी के रूप में हुई है। आरोपी गूगल से ऐसे वेयरहाउस को सर्च करते थे जो बंद हों और जिनके आसपास एकांत स्थान हो। आरोपी इससे पहले कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में भी वारदात कर चुके हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी किए कीमती 60 कैमरे, 13 कैमरा लैंस, 22 मेमोरी कार्ड, 23 ईयर बर्ड्स बरामद किए हैं।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा सुनीति ने बताया कि सोनी कंपनी का वेयरहाउस सूरजपुर में गुरुद्वारा रोड पर है। माया पटेल गिरोह का सरगना है। आरोपियों ने गूगल से सर्च कर वेयरहाउस का पता लगाया। इसके बाद ये भी पता लगाया कि दिवाली की रात को वेयरहाउस बंद रहेगा। 12 नवंबर की रात चोर कार लेकर रात दस बजे के करीब वेयरहाउस पहुंचे। इसके बाद टीन की चादर उखाड़कर वेयरहाउस में दाखिल हुए। इसके बाद आरोपियों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। आरोपी सामान बेचने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों ने इससे पहले सोनीपत में भी इसी तरह की वारदात की थी। हरियाणा पुलिस भी आरोपियों की तलाश में थी। इससे पहले आरोपी कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी वारदात करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी फिर से वारदात करने लगे। आरोपी चोरी किए सामान को पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में बेचते थे।
विज्ञापन

फ्लाइट से आते थे चोरी करने, कार से पहचान
आरोपी दूसरे शहर या राज्यों में चोरी करने जाने के लिए फ्लाइट का इस्तेमाल करते थे। आरोपियों ने कुछ माह पहले गाजियाबाद से अर्टिगा कार खरीदी थी। इसी कार से आरोपियों ने वारदात की। आरोपी घटना के दौरान आते-जाते समय सीसीटीवी में कैद हुए थे। कार नंबर की मदद से पुलिस पहले मालिक तक पहुंची और आरोपियों की पहचान कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैटिंग में मिले खरीदारों के मैसेज
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल की जांच की तो चैटिंग में कुछ फुटकर विक्रेताओं के नंबर व मैसेज मिले। अब पुलिस चोरी का माल खरीदने वाले आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सूरजपुर वेयरहाउस से चोरी डेढ़ करोड़ का सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed