{"_id":"619be1ef179e1820551e1d16","slug":"four-patients-of-kovid-found-in-greno-west-noida-news-noi617293515","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो वेस्ट में मिले कोविड के चार मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो वेस्ट में मिले कोविड के चार मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अलग-अलग सोसाइटियों में कोविड-19 चार मरीज मिले हैं। इनमें से एक मरीज का इलाज दिल्ली में चल रहा है। जबकि अन्य तीन अन्य भी अपने स्तर पर इलाज करा रहे हैं। इसकी प्राथमिक सूचना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की टास्क फोर्स टीम ने स्वास्थ्य विभाग को भी दी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग सोमवार की रिपोर्ट में ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में नए मरीजों की पुष्टि से इनकार किया है।
कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर के दौरान संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र को चार जोन में बांटकर टास्क फोर्स का गठन किया गया था। इन्हीं में से एक टास्क फोर्स टीम के सदस्य राहुल कुमार ने बताया कि सोमवार को कोविड संक्रमित मरीजों की जानकारी अपने ग्रुप में साझा करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के ग्रुप पर भी साझा कर दिया है। ग्रुप में नए मरीजों के मिलने की पुष्टि के साथ ही यह भी बताया गया है कि एक सोसाइटी में तीन लोग व दूसरे सोसाइटी में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। इस सूचना के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा है। लोग खुद ही एहतियात बरतना शुुरू कर दिया है। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी होने से इनकार किया है।
कोट
मरीजों के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती। सोमवार सुबह तक की रिपोर्ट में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कोविड के नए मरीज मिलने की जानकारी नहीं हैं। - डॉ. सुनील दोहरे, एसीएमओ गौतमबुद्धनगर।
विज्ञापन
कोरोना के पांच मरीज स्वस्थ
नोएडा। कोरोना संक्रमण के मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार को जारी कोविड-19 रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में कोरोना का कोई नया मरीज नही मिला। वहीं, स्वस्थ होने वालों की संख्या पांच रही। अब तक 62917 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में सक्रिय केसों की संख्या 25 है। सक्रिय मामले में लिहाज से गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में पहले स्थान पर बना हुआ है। ब्यूरो
89 केंद्रों पर 14 हजार से ज्यादा का टीकाकरण
नोएडा। जिले में टीकाकरण अभियान के लिए लगातार रूपरेखा बदली जा रही है। सोमवार को 89 केंद्रों पर करीब 63 फीसदी यानी 9348 लोगों ने दूसरी डोज ली। कुल 14,701 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि पहली डोज लेने वालों की संख्या 5353 रही। दूसरी डोज से छूटे 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को बिना स्लॉट बुक कराए टीकाकरण की सुविधा दी है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हाल ही में सर्वे के दौरान इस आयु वर्ग के 20 हजार से अधिक लोग टीकाकरण से छूटे पाए गए थे। ब्यूरो