फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four pairs of festival special trains will run from Ludhiana to Saharsa, Katihar and Patna.

Noida News: लुधियाना से सहरसा, कटिहार व पटना के लिए चलेगी चार जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Wed, 15 Oct 2025 12:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 15 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Four pairs of festival special trains will run from Ludhiana to Saharsa, Katihar and Patna.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लुधियाना। उत्तर रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा पर अपने गृह राज्यों को लौटने वाले यात्रियों की सुविधा व अतिरिक्त भीड़ की निकासी हेतु चार जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
इन ट्रेनों के चलने से यूपी, बिहार रूट पर आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। ये सभी ट्रेनें लुधियाना स्टेशन से चलाई जाएंगीं। इन ट्रेनों में लुधियाना-सहरसा-लुधियाना अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल (04656/04655) अप और डाउन के तीन-तीन फेरे लगाएगी। ये ट्रेन 22, 23 व 24 अक्तूबर को सुबह 11:30 बजे लुधियाना से प्रस्थान करके अगले दिन की रात्रि 20:00 बजे सहरसा पहुंचेगी और 23, 24 व 25 अक्तूबर को रात्रि 23:50 बजे सहरसा से वापसी की दिशा में प्रस्थान करके एक दिन बाद सुबह 9:20 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी तरह से लुधियाना-कटिहार-लुधियाना आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल (04658/04657) अप और डाउन का एक-एक फेरा लगाएगी। यह ट्रेन 22 अक्तूबर को रात्रि 23:35 बजे लुधियाना से प्रस्थान करके 34 घंटे 25 मिनट की यात्रा के बाद सुबह 10:00 बजे कटिहार पहुंचेगी और 24 अक्तूबर को दोपहर 13:00 बजे कटिहार से वापसी की दिशा में प्रस्थान करके 34 घंटे 30 मिनट की यात्रा के बाद रात्रि 23:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कटिहार के लिए एक और आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (04660/04659) चलाई जाएगी, जो अप व डाउन का एक-एक फेरा लगाएगी। यह ट्रेन 23 अक्तूबर को शाम 16:50 बजे लुधियाना से चलकर 34 घंटे 40 मिनट के बाद सुबह 3:30 बजे कटिहार पहुंचेगी और 25 अक्तूबर को सुबह 6:30 बजे कटिहार से चलकर 36 घंटे बाद शाम 18:30 बजे लुधियाना वापस लौटेगी।


लुधियाना और पटना के बीच भी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल (04664/04663) चलाई जाएगी। ये ट्रेन अप व डाउन का एक-एक फेरा लगाएगी और 24 अक्तूबर को रात्रि 20:20 बजे लुधियाना से प्रस्थान करके अगले दिन की रात्रि 22:40 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह से 26 अक्तूबर को सुबह 1:00 बजे पटना से वापसी की दिशा में प्रस्थान करके अगले दिन की सुबह 5:00 बजे लुधियाना पहुंचेगी। लुधियाना स्टेशन के वाणिज्य निरीक्षकों ने बताया कि सहरसा और कटिहार रूट पर चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें अप व डाउन के दौरान ढंडारी कलां स्टेशन पर भी रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed