{"_id":"68eabdfd87c1a9782f0dbe49","slug":"four-new-roads-will-be-built-in-sahapau-at-a-cost-of-rs-174-crore-na-news-c-56-1-hts1003-138775-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सहपऊ में 1.74 करोड़ रुपये से बनेंगी चार नई सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सहपऊ में 1.74 करोड़ रुपये से बनेंगी चार नई सड़कें
Sun, 12 Oct 2025 01:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
सहपऊ कस्बे में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कस्बे की चार प्रमुख सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत स्वीकृति के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही लगभग 1.74 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।
नगर पंचायत सहपऊ द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार मुख्य मार्ग से कान्हा गोशाला तक डामरीकृत सड़क का निर्माण लगभग 21.50 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। नगला सुखराम मार्ग से एमआरएफ सेंटर तक सीसी रोड का निर्माण 32.64 लाख रुपये से प्रस्तावित है। इसके अलावा ढकपुरा मार्ग से अहेरियाना श्मशान स्थल तक सीसी रोड और पोस्ट ऑफिस से सती श्मशान होते हुए मुख्य मार्ग तक डामर की सड़क का निर्माण 100.98 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बसंत अग्रवाल ने बताया कि यह प्रस्ताव स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य गुणवत्ता व मानक के अनुसार कराया जाएगा,ताकि सड़कों की उम्र लंबी हो और आमजन को स्थायी सुविधा मिले।