{"_id":"5fef7af58ebc3e3d9133456a","slug":"four-injured-in-car-accident-grnoida-news-noi5573361175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो पिलर से टकराई जश्न मनाकर लौट रहे युवकों की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो पिलर से टकराई जश्न मनाकर लौट रहे युवकों की कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। नए साल का जश्न मनाने के बाद तेज रफ्तार कार चलाना दो सगे भाई समेत चार छात्रों को भारी पड़ गया। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात एक्सपो मार्ट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार मेट्रो के पिलर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चारों घायल हो गए। घायलों की पहचान गाजियाबाद के अर्थला निवासी वैभव गौड़ और समीर गौड़, सेक्टर अल्फा-1 निवासी मनीष भाटी और मोहन नगर निवासी अनिकेत के रुप में हुई। सभी की आयु 18 से 22 वर्ष के बीच है।
पुलिस का कहना है कि चारों युवक शहर के कॉलेज में पढ़ते हैं और जेपी अमन सोसाइटी के पास एक पीजी में रहते हैं। हादसे की सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी वरुण पंवार और अंसल चौकी प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि बृहस्पतिवार रात लगभग सवा दो बजे नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास पिलर से एक कार टकरा गई है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल होकर फंसे हुए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए जेसीबी-कटर का सहारा लेना पड़ा। एक घंटे की मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के मुताबिक चारों युवक जगत फार्म के किसी होटल में नए साल पर पार्टी कर लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और निजी अस्पताल पहुंचाया। गाजियाबाद के युवकों को उनके परिजन इलाज के लिए अपने साथ ले गए।