{"_id":"6ac7b9c478af92b45e0d6865","slug":"four-homes-damaged-and-heavy-losses-incurred-following-the-collapse-of-anwars-house-noida-news-c-503-1-del1005-1774-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मकान गिरने से चार आशियाने क्षतिग्रस्त, भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मकान गिरने से चार आशियाने क्षतिग्रस्त, भारी नुकसान
विज्ञापन
दो मकानों और दो झुग्गियों को पहुंचा नुकसान, इमारत की चारों मंजिलों की दीवारें ढहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। सीमापुरी में अनवर का मकान ढहने के कारण आसपास स्थित चार अन्य आशियानों को भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे की चपेट में दो पक्के मकान और दो झुग्गियां आई हैं। ढहे हुए मकान के जोरदार झटके और मलबे के दबाव से एक मकान की चारों मंजिलों की दीवारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि दूसरे मकान का एक हिस्सा बुरी तरह टूट गया है। इसके अलावा बराबर में बनी दो झुग्गियों को भी गहरा नुकसान पहुंचा है।
हादसे में अब्दुल और पप्पू की झुग्गियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है, जो मलबे की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं, बराबर में स्थित असलम के मकान का कोना टूटकर गिर गया। इसके अतिरिक्त ई-40 स्थित लग्गन के मकान को भी क्षति पहुंची है, जिसमें पहले से ही तोड़फोड़ का काम चल रहा था। इस हादसे के कारण आसपास की इमारतों की संरचना को भारी नुकसान हुआ है।