{"_id":"6ad61456c09599601e07799f","slug":"four-day-law-festival-concludes-at-maharishi-university-noida-news-c-1-noi1095-4850247-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महर्षि यूनिवर्सिटी में चार दिवसीय विधि महोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महर्षि यूनिवर्सिटी में चार दिवसीय विधि महोत्सव का समापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजुकेशन
नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में आयोजित चार दिवसीय चतुर्थ विधि महोत्सव का समापन हो गया। इसमें विभिन्न संस्थानों के विधि विद्यार्थियों ने मूट कोर्ट, क्लाइंट काउंसलिंग, वाद-विवाद, निर्णय लेखन और वैश्विक सम्मेलन जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कानूनी समझ, शोध क्षमता और तर्क कौशल का प्रदर्शन किया।
उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. डॉ. भानु प्रताप सिंह, महानिदेशक प्रो. ग्रुप कैप्टन ओपी शर्मा और विधि आयोग की सचिव डॉ. अंजू राठी राणा सहित कई शिक्षाविद् और विधि विशेषज्ञ मौजूद रहे। समापन समारोह में राष्ट्रीय हरित अधिकरण के न्यायमूर्ति डॉ. अफरोज अहमद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
महर्षि लॉ स्कूल के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कानूनी अनुभव देना तथा उनमें तर्कशक्ति, शोध, संवाद कौशल और न्यायिक प्रक्रिया की समझ विकसित करना है। आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों के साथ अनुभव साझा करने का अवसर मिला।