फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four arrested for cheating by making friends on social media

Noida News: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2024 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for cheating by making friends on social media
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन



14 हजार और छह मोबाइल बरामद, अब तक 30 लोगों से ठगी कर चुका है गिरोह
गिरोह में शामिल युवती फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर युवकों को अपने जाल में फंसाती थी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सोशल मीडिया पर युवकों से दोस्ती कर ठगी करने के आरोप में सेक्टर-58 पुलिस ने युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के सलेमपुर निवासी सरगना अभिषेक शर्मा, गाजियाबाद के खोड़ा निवासी फिरोज, दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी शशिपाल और न्यू अशोक नगर निवासी शिवानी के रूप में हुई। आरोपियों से 14 हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल होने वाले छह मोबाइल बरामद हुए हैं। गिरोह के बदमाश दो सालों में 30 लोगों से ठगी की है।
एसीपी अरविंद कुमार ने बताया कि सेक्टर-58 थाने में शुक्रवार को दी शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया कि कुछ समय पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती नागर परी नामक युवती से हुई। 14 मार्च को युवती ने मिलने के लिए उसे सेक्टर-62 स्थित निजी अस्पताल के पास बुलाया। पीड़ित पहुंचा तो युवती के साथ वहां दो युवक मौजूद थे। तीनों ने दबाव बनाकर पीड़ित का मोबाइल ले लिया और 17 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने छानबीन कर एक आरोपी को पकड़ा। इसके बाद सभी आरोपी दबोच लिए गए।
विज्ञापन

---
ऐसे करते थे वारदात

ठगी के लिए बीए पास शिवानी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 30 से अधिक लड़कियों के नाम से आईडी बनाई है। वह फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युवकों को दोस्ती का प्रस्ताव भेजती थी। युवक के प्रस्ताव स्वीकार करते ही शिवानी बदले हुए नाम से अश्लील बातें करनी शुरू कर देती थी। कभी-कभी वह युवक से प्यार करने का नाटक भी करती। दोस्ती मजबूत होने के बाद शिवानी पीड़ित काे मिलते के लिए सुनसान जगह पर बुलाती। वहां अभिषेक, फिरोज और शशिपाल पहले से मौजूद हाेते थे। पीड़ित के पहुंचते ही अभिषेक उसका मोबाइल और पर्स छीन लेता था, फिर मोबाइल से पैसे ट्रांसफर कर लेता। विरोध करने पर युवती से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कहते थे। फिरोज छीने गए मोबाइल को दिल्ली समेत अन्य जगहों पर बेहद कम दामों में बेच देता और ठगी से मिली रकम चारों बांट लेते थे। कई बार शिवानी बातचीत की अश्लील ऑडियो और वीडियो रिकाॅर्डिंग को वायरल करने की धमकी देकर पीड़ितों से रकम वसूलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

डिलीवरी बॉय का काम करता था सरगना

अभिषेक पहले एक नामी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। करीब सात साल पहले उसकी दोस्ती शिवानी से हुई थी। इसके बाद दोनों ने ठगी करने का गिरोह बनाया। शिवानी के मोबाइल में 50 से अधिक नंबर और ब्लॉक फेसबुक आइडी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि ब्लॉक आईडी से बदमाशों ने ठगी की है। वहीं, शिवानी ज्यादातर चैट डिलीट कर दी है, जिसे पुलिस रिकवर करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed