आम्रपाली गोल्फ होम्स विवाद में चार गिरफ्तार: गार्डों-निवासियों के बीच हुई थी मारपीट, AOA अध्यक्ष ने बताई वजह
आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसाइटी में गेट से रॉन्ग एंट्री को लेकर गार्डों और निवासियों के बीच मारपीट हुई। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इसी बात को लेकर पहले दोनों पक्षों के मध्य मारपीट हो गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्सवुड सोसाइटी में शुक्रवार रात सोसाइटी में उल्टी दिशा से कार के साथ प्रवेश करने को लेकर सुरक्षा गार्डों और निवासियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान महिला निवासी के साथ भी बदसलूकी और हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले में बिसरख कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक अर्जुन और अभिषेक सोसाइटी में सोसाइटी में किराये के फ्लैट में रहते हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे दोनों अपनी कार से सोसाइटी में निकास द्वार से अंदर प्रवेश कर रहे थे। तभी सोसाइटी के गार्ड गौतम सिंह निवासी कानपुर देहात व सत्यम शुक्ला निवासी हरदोई ने उन्हें निकास द्वार से अंदर जाने को लेकर रोका दिया गया।
आरोप है कि इसी बात को लेकर पहले दोनों पक्षों के मध्य मारपीट हो गई थी। पुलिस के मुताबिक निवासियों ने एक गार्ड को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद गार्डों ने लाठी और डंडे से निवासियों की पिटाई कर दी। निवासियों के साथ मौजूद महिला जब बीच बचाव को आई तो उसके साथ भी अभद्रता की गई। निवासियों और गार्डों के बीच करीब आधे घंटे तक प्रवेश द्वार पर ही विवाद चलता रहा। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची और विवाद को शांत कराने की कोशिश की। मगर पुलिस की मौजूदगी के दौरान भी विवाद होता रहा।
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि सुरक्षा गार्ड और निवासी आपस में भिड़े हुए हैं। जबकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बीच बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि विवाद उल्टी दिशा से सोसाइटी में प्रवेश को लेकर हुआ था। प्रथम पक्ष से अर्जुन व अभिषेक व द्वितीय पक्ष से गौतम सिंह व सत्यम शुक्ला को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
सोसाइटी में है गार्डों की कमी
सोसाइटी के एओए अध्यक्ष राघवेंद्र का कहना कि सोसाइटी में जीएसआईएस एजेंसी के पास सुरक्षा का जिम्मा है। सोसाइटी में दो प्रवेश द्वार और दो निकास द्वार है। उल्टी दिशा में प्रवेश को लेकर विवाद हुआ था। सोसाइटी में किराये पर रहने वाले लोगों ने अपना ग्रुप बना रखा है। सोसाइटी में हाल ही में एओए का चुनाव हुआ था। इस कारण इस विवाद को ज्यादा तूल दिया रहा है। सिक्योरिटी से बात चल रही है। अभी मेंटेनेंस व एफएमएस एनबीसीसी के अधीन है।
एनबीसीसी ने हैंडओवर नहीं दिया है। पुरानी एओए से भी जरूरी दस्तावेज नहीं मिले है। नई सुरक्षा एजेंसी रखने को लेकर भी बात चल रही है। अभी सुरक्षा गार्ड कम है। कुल 80 गार्ड है। जबकि सोसाइटी में 56 टावर है। पूरे टावर में सुरक्षा गार्ड तैनात करने के लिए नहीं है। सोसाइटी में पूर्व में चोरी हो चुकी है। पूर्व में चोरी करते हुए कई लोगों को पकड़ा जा चुका है।