फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four apartments caught fire, residents evacuated in time

Noida News: अपार्टमेंट के चार फ्लैट आग की चपेट में आए, समय पर लोगों को बाहर निकाला

Thu, 23 Oct 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Four apartments caught fire, residents evacuated in time
इंदिरापुरम। शक्ति खंड दो स्थित अपार्टमेंट के चार फ्लैटों में बुधवार रात अचानक आग लग गई। समय पर लोग बाहर निकल गए जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आठ पानी के टैंकर की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े आठ बजे शक्ति खंड-दो में कैलाश मानसरोवर भवन के निकट स्थित दिव्या अपार्टमेंट में पहली मंजिल के फ्लैट की बालकनी में आग लग गई। बालकनी में लकड़ी का काम हुआ था। इसके कारण आग तेजी से फैली और आग ने ऊपर के तीन मंजिलों के फ्लैट की बालकनी को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान फ्लैटों में रहने वालों में भगदड़ मच गई। सभी फ्लैटों में रहने वाले लोग भाग कर नीचे आ गए। सोसायटी के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को दी। कर्मचारी पानी के टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने आई कार में आग लगी

लोनी। टीला शहबाजपुर गांव के पास बुधवार को सीएनजी भरवाने आई कार में अचानक आग लग गई। पंप कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को दी। कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। मयंक का टीला शहबाजपुर गांव के पास एचपी पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप के मैनेजर उमेश कुमार ने बताया कि शाम करीब साढ़े आठ बजे ईको कार लोनी की ओर से पेट्रोल पंप पर पहुंची। उन्होंने बताया कि कार चालक ने सीएनजी भरवाई। गैस भरवाने के बाद कार के स्टार्ट न होने पर कार चालक कार में कुछ करने लगे। इस दौरान कार में आग लग गई। इस पर कार चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गए। पेट्रोल पंप कर्मियों ने कार को धक्का देकर रोड किनारे लगाया और दमकल कर्मियों को घटना की सूचना दी। कर्मचारियों ने गैस सिलिंडर व रेत से कार में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed