{"_id":"62d9b2621e5e96791c017d0b","slug":"four-and-a-half-crores-deposited-in-the-savings-accounts-of-three-youths-noida-news-noi660765027","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवाओं के बचत खातों में डाले साढ़े चार करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन युवाओं के बचत खातों में डाले साढ़े चार करोड़
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। साइबर अपराधियों ने नौकरी का झांसा देकर तीन युवाओं से सारी जानकारी ले ली। तीनों के बचत खातों से जुड़े मोबाइल नंबर बदलकर करीब साढ़े चार करोड़ रुपये जमा कर दिए। कुछ दिनों बाद रकम निकाल ली गई। रकम के साथ ही खाते में पहले से जमा चार लाख रुपये भी निकाल लिए। खाते में भारी लेनदेन होने पर बैंक अधिकारियों ने युवाओं से पूछताछ की। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। मामले में तीनों युवाओं ने पुलिस को अलग-अलग शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की सूचना आयकर विभाग को दी जाएगी।
धनौरीकलां गांव निवासी आकाश, सचिन और अंकित दोस्त हैं। कुछ दिनों पहले आकाश के पास कॉल आई थी। फोन करने वाले ने उसे 14 हजार रुपये प्रति माह की नौकरी का आश्वासन दिया। बातचीत के दौरान खाता संख्या और बैंक का नाम समेत सारी निजी जानकारी मांगी गई। आकाश ने यह बात दोस्तों को बताई। दोबारा फोन आने पर सचिन और अंकित ने भी अपनी जानकारी दी। कुछ दिनों बाद जालसाज का नंबर बंद हो गया। तीनों में किसी की नौकरी भी नहीं लगी।
इस बीच साइबर अपराधियों ने तीनों दोस्तों के खाते में दर्ज मोबाइल नंबर बदल दिया। उनके खाते को खुद ऑपरेट करना शुरू कर दिया। जालसाजों ने आकाश के खाते में 56 लाख रुपये जमा कराए। कुछ दिनों बाद खाते में जाम चार लाख रुपये समेत 60 लाख रुपये निकाल लिए। वहीं सचिन के खाते में पहले दिन 1.80 करोड़ रुपये डाले और अगले दिन पैसे निकाल लिए। जबकि अंकित के खाते में 2.17 करोड़ रुपये जमा कर निकाल लिए।
विज्ञापन
उधर, बैंक अधिकारियों ने खातों में अधिक लेनदेन होने पर युवाओं को बुलाया। जांच में मामला खुलकर सामने आ गया। मामले में पीड़ित आकाश ने चार लाख रुपये की धोखाधड़ी समेत खाते में अधिक लेनदेन की शिकायत की है। जबकि दोनों अन्य युवकों ने खातों में लेनदेन की शिकायत की है। थाना प्रभारी राधा रमन सिंह का कहना है कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है और आयकर विभाग को सूचना दी जाएगी।