{"_id":"659b0c6c104e59dd76016749","slug":"fortuner-coming-from-the-wrong-direction-hit-the-bike-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-24110-2024-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कब लगेगी सड़क हादसों पर लगाम!: गलत दिशा से आ रही फॉर्च्यूनर ने बाइक को मारी टक्कर, पैसे भी वसूले; Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब लगेगी सड़क हादसों पर लगाम!: गलत दिशा से आ रही फॉर्च्यूनर ने बाइक को मारी टक्कर, पैसे भी वसूले; Video
Mon, 08 Jan 2024 02:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:11 AM IST
सार
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार से कार की हेडलाइट टूटने पर पैसे भी वसूले। पीड़ित ने बंधक बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी पर केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
फॉर्च्यूनर ने बाइक में टक्कर मारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर शनिवार को गलत दिशा से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। आरोप है कार चालक ने बाइक चालक को बंधक बनाकर हेडलाइट टूटने के नाम पर 14 हजार रुपये वसूल लिए।
पीड़ित बाइक सवार की शिकायत पर थाना नालेज पार्क में आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी के मुताबिक पीड़ित को रुपये वापस दिला दिए गए हैं। पुलिस ने बंधक बनाने के आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
मूलरूप से मध्य प्रदेश निवासी लक्ष्मी प्रसाद जोशी निजी कंपनी में काम करते हैं। शनिवार को वह कंपनी के काम से क्लाइंट के पास जा रहे थे। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस वे पर थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में गलत दिशा से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि कार सवार ने हादसे में घायल बाइक सवार से अभद्रता की। भीड़ जुटने पर इलाज के बहाने कुछ दूर ले गया।
वहीं गाड़ी की हेडलाइट टूटने के लिए 14 हजार रुपये की मांग कर डाली। आरोपी के इस बदले रुख से पीड़ित हैरान रह गया। कार ही गलत दिशा से आने की बात पर आरोपी भड़क गया। पीड़ित ने कार को हुए नुकसान के 7 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। इसके बाद भी पीड़ित को बंधक बनाते हुए शाम तक गाड़ी में बैठाए रखा और बकाया 7 हजार रुपयों की मांग करने लगा। पीड़ित ने पूरी घटना की जानकारी अपने मित्र को दी। जिसके बाद मित्र ने मौके पर पहुंच कर बकाया पैसे आरोपी को दिए। इसके बाद ही पीड़ित को छोड़ा। बंधन मुक्त होने के बाद पीड़ित लक्ष्मी प्रसाद ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी।
घटना सोशल मीडिया पर वायरल
नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कार गलत दिशा से आती दिखाई दे रही रही है। कार की टक्कर से 4-5 फीट तक बाइक उछल कर सड़क पर गिरी।