फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Former AOA treasurer accused of embezzlement, case filed

Noida News: एओए के पूर्व कोषाध्यक्ष पर गबन करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Mon, 24 Nov 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Former AOA treasurer accused of embezzlement, case filed
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजीडेंसी के एओए पदाधिकारी अनुराग आनंद ने सोसायटी के पूर्व कोषाध्यक्ष शिवम सिंह के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर 18 लाख रुपये गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शिवम सिंह ने पद पर रहते हुए अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। क्लासिक रेजीडेंसी निवासी अनुराग आनंद ने बताया कि आरोपी शिवम सिंह को 2020 में सोसायटी की कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने सोसायटी के खाते में जमा लाखों की रकम को नियम विरूद्ध निजी खाते में ट्रांसफर करके निकाला। जबकि, किसी को भी ऐसा करने का अधिकार नहीं था।
विज्ञापन

यह धनराशि बिजली बिल रिचार्ज, मेंटिनेंस समेत निवासियों को तमाम सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से सोसायटी के खाते में जमा कराई गई थी। लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं किया गया। रकम हड़पने के बाद आरोपी ने लोगों से संपर्क तोड़ दिया। उसने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया। फिर एक दिन पता चला कि आरोपी भाग गया है। यह भी आरोप है कि आरोपी के पास सोसायटी के डाटा की पूरी जानकारी है। वह उस डाटा का दुरूपयोग करके आगे भी गलत काम कर सकता है। 2023 में उन्होंने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अंत में परेशान होकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर शिवम सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन समेत अन्य मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इस बारे में एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि शिकायत कर्ता से साक्ष्य प्रस्तुत करने का कहा गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed